Jio Cheapest Plan: जियो का किफायती रिचार्ज प्लान, कम कीमत में मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स!

Jio Cheapest Plan under Rs 300: फोन में रिचार्ज करने की सोच रहे हैं तो पहले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जान लीजिए। आइए जानते हैं।

Cheapest Recharge Plan Jio under rs 300 in India

Recharge Plan

विज्ञापन
Advertisment

अगर आप एक रिलायंस जियो यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं जो कम कीमत में शानदार बेनिफिट्स के साथ आते हैं तो आप 300 रुपये से कम का प्लान (Reliance Jio Plan under 300) अपना सकते हैं। आज हम आपको रिलायंस जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है।

देश की नंबर टेलीकॉम कंपनी

रिलायंस जियो का नाम टेलीकॉम कंपनियों के बीच सबसे पहले स्थान पर है। नंबर वन कहलाई जाने वाली जियो कंपनी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए अक्सर सस्ते प्लान लेकर आती रहती है। इतना ही नहीं, इस कंपनी का नाम सबसे सस्ते डाटा प्लान देने की लिस्ट में भी आता है। टेलीकॉम क्षेत्र में कदम रखने के बाद से लोगों के लिए इंटरनेट को इस्तेमाल करने की सुविधा बढ़ी है और ज्यादा से ज्यादा लोग इंटरनेट का लाभ उठा रहे हैं।

विज्ञापन

5जी नेटवर्क के लिए भी कंपनी की अलग पहचान

जियो द्वारा देश के ज्यादातर क्षेत्रों में 5जी नेटवर्क की सुविधा पहुंचाई जा रही है। जबकि, एयरटेल भी इस मामले में पीछे नहीं है। दोनों टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्लान समेत नेटवर्क की उपलब्धता को लेकर भी टक्कर होती रहती है।

जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

जियो के सबसे सस्ते रिचार्ज पैक की कीमत 299 रुपये है। कंपनी की वेबसाइट पर ये एक ट्रेंडिंग पैक भी है। वेबसाइट पर लिस्टेड 299 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों तक की है। इसमें हर दिन 2GB  डाटा यानी कुल 56GB डाटा बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और जियो ऐप्स जैसे- JioCinema, JioCloud और JioTV का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ