परिवार संग करिए राजस्थान के रेगिस्तानों की सैर! IRCTC लेकर आया सस्ता ऑफर

IRCTC Rajasthan Package: जल्द ही गर्मियों का मौसम खत्म हो जाएगा। ये मौसम टूर पर जाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसी को देखते हुए IRCTC लेकर आया है राजस्थान का टूर पैकेज, जिसमें राज्य के कई शहरों का भ्रमण किया जा सकता है।

IRCTC Rajasthan Package
विज्ञापन

IRCTC Rajasthan Package: आईआरसीटीसी बजट फ्रेंडली कई टूर पैकेज लेकर आता है। नवरात्रि के मौके पर IRCTC ने देशभर के मंदिरों के दर्शन कराने के लिए कई स्पेशल पैकेज निकाले। आज IRCTC ने राजस्थान टूर के लिए एक खास ऑफर निकाला है। इस पैकेज में 5 रात और 6 दिन राजस्थान में बिता सकते हैं। राजस्थान के रेगिस्तान की रातें काफी मशहूर हैं, जहां पर राजस्थानी डांस का लुत्फ उठाया जा सकता है।

कितना आएगा खर्च?

राजस्थानी संस्कृति को नजदीक से जानना चाहते हैं तो IRCTC का ये पैकेज आपके लिए ही है। इस पूरे पैकेज में घूमने के लिए 5 रात और 6 दिन रखे गए हैं। इस पैकेज की शुरुआत 11 नवंबर से हो रही है। इस हवाई यात्रा के लिए सिंगल (Single Occupancy) 47650 रुपये खर्च, डबल (Double Occupancy) के लिए 37950 रुपये, ट्रिपल (Triple Occupancy) के लिए 36650 रुपये, चाइल्ड विद बेड (Child with Bed- 5-11 years) 33550 रुपये और चाइल्ड विदाउट बेड (Child without Bed-5-11 years) में 30750 रुपये तक का खर्च आएगा।

विज्ञापन

कौन सी जगह की कर सकेंगे सैर?

IRCTC 6 दिनों में राजस्थान के कई शहरों में घूम सकते हैं। इसमें पहला नाम जयपुर (Jaipur), दूसरा बिकानेर (Bikaner), तीसरा सबसे मशहूर और खूबसूरत (Jaisalmer) और इसमें आखिरी नाम जोधपुर (Jodhpur) रखा गया है। इन 6 दिनों में इन चारों जगह की सबसे खूबसूरत जगह पर आपको ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

पैकेज से जुड़ी खास बातें

अगर बुकिंग करने के बाद किसी भी वजह से आप इस सफर पर नहीं जा पाते हैं तो उसके लिए IRCTC के कुछ नियम हैं। इसके आप अपनी यात्रा को कैंसिल कर सकते हैं। बुकिंग केवल IRCTC की वेबसाइट www.irctctourismindia.com पर ही कैंसिल की जा सकता है। इसके लिए भी कुछ कंडीशन हैं, जिसमें यात्रा के 21 दिन पहले अगर कैंसिल करते हैं तो पैकेज कोस्ट का 30% शुल्क लिया जाएगा। वहीं, 21 से 15 पहले 55 %, 14 से 8 दिन पहले 80 % और 8 दिन पहले कैंसल करने पर कोई कोई पैसा वापस नहीं दिया जएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ