IRCTC का 'श्री रामायण यात्रा' पैकेज लॉन्च, 17 दिन 16 रात तक धार्मिक स्थलों के करें दर्शन

IRCTC Package: नवरात्रि के मौके पर IRCTC भारत भ्रमण का एक खास पैकेज लेकर आया है। भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन के जरिए ये यात्रा शुरू होगी। ये यात्रा भगवान राम और देवी सीता के जीवन से जुड़े तमाम पवित्र स्थानों के दर्शन कराएगा।

IRCTC Package

IRCTC Package: भारतीय रेलवे तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई पैकेज टूर लेकर आता है। हाल ही में IRCTC ने श्री रामायण यात्रा नाम से एक पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत श्रद्धालु भगवान राम और सीता माता से जुड़ी तमाम जगह का भ्रमण कर सकते हैं। इसकी शुरुआत 28 नवंबर से हो रही है, जो 16 रात और 17 दिन का रहेगा। अगर कोई लंबी तीर्थ यात्रा पर जाना चाहता है तो वह अभी इस पैकेज को बुक कर सकता है।

कौन से स्थलों के होंगे दर्शन?

इस यात्रा को देशभर के कई राज्यों से होकर पूरा किया जाएगा। जिसमें अयोध्या, जहां पर हनुमान गढ़ी, गुप्तार घाट, राम की पैड़ी के दर्शन किए जाएंगे। इसके बाद नंदीग्राम में भरत-हनुमान मंदिर और भरत कुंड के दर्शन होंगे। ये यात्रा जनकपुर (नेपाल में) पहुंचेगी जहां पर राम जानकी मंदिर, धनुष धाम मंदिर और परशुराम कुंड के दर्शन होंगे। सीतामढी (बिहार) में जानकी मंदिर और पुनौरा धाम के दर्शन, बक्सर में राम रेखा घाट और रामेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन होंगे।


ये भी पढ़ेंं: IRCTC करा रहा है सस्ते में दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन, खाने से लेकर रहने की भी मिलेगी सुविधा

इसके बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर और गंगा आरती भी कराई जाएगी। सीतामढी (उत्तर प्रदेश) में सीता समाहित स्थल (सीता माता मंदिर) के दर्शन होंगे। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर और भारद्वाज आश्रम के दर्शन, श्रृंगवेरपुर में श्रृंगी ऋषि मंदिर के दर्शन, चित्रकूट में गुप्त गोदावरी, राम घाट और सती अनुसूया मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा भी कई मंदिरों में दर्शन का मौका मिलेगा।

IRCTC Package

IRCTC की श्री रामायण यात्रा

कितना आएगा खर्च?

श्री रामायण यात्रा के खर्च की बात करें तो इसमें आईएसी कूप (IAC Coupe) में दो लोगों का 1,68,420 रुपये शुल्क लगेगा। वहीं, IAC Cabin में सिंगल का 1,62,310 रुपये, डबल 1,46,875/ रुपये, तीन लोगों का 1,44,670/ रुपये और चाइल्ड विद बेड के लिए 1,34,180 रुपये देने होंगे। सेकेंड एसी की बात करें तो इसमें सिंगल 1,51,010 रुपये, डबल 1,35,575 रुपये, ट्रिपल 1,33,370 रुपये और चाइल्ड विद बे़ड के लिए 1,22,880 रुपये खर्च आएगा। इस पैकेज की अधिक जानकारी के लिए IRCTC की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ