12 लाख का सोना कचरे में फेंका! पुल‍िस ने ऐसे क‍िया बरामद; फ‍िल्‍मी है कहानी

दुबई में एक भारतीय महिला ने गलती से 12 लाख रुपये का सोना कचरे में फेंक दिया. पुलिस ने उसे क‍िस तरह बरामद क‍िया, यहां जानें द‍िलचस्‍प क‍िस्‍सा

gold.jpg (3)

कचरे में फेका सोना.

सोने चांदी की कीमतें जिस गत‍ि से बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है क‍ि आज 10 ग्राम सोना खरीदना भी बड़ा काम है. क्‍योंक‍ि सोने का भाव 1.58 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम हो गया है. ऐसे में अगर कोई 12 लाख रुपये का सोना कचरे में फेंक दे तो आप क्‍या कहेंगे. हैरान होंगे, है न. हालांक‍ि सोने को जानबूझकर नहीं, बल्‍क‍ि गलती से फेंका गया था. यह घटना दुबई की है, जहां एक भारतीय मह‍िला काम‍िनी कन्‍नन ने दुबई यात्रा के दौान गलती से Dh50,000 यानी 12.32 लाख रुपये का सोना फेंक दिया. हैरानी की बात ये है क‍ि दुबई पुल‍िस ने कुछ दिनों बाद उसे ढूंढ न‍िकाला. है न ब‍िल्‍कुल फ‍िल्‍मी कहानी.

विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ेदान में कैसे पहुंच गया 12 लाख का सोना

कन्‍नन साल 2021 में भारत लौटने से पहले लगभग 23 साल तक UAE में रही थीं. जनवरी के आखिर में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, दुबई में एक शादी में शामिल होने के दौरान कन्‍नन ने अपने लंबे समय के सोने के निवेश की समीक्षा करने का फैसला किया.

विज्ञापन

कन्नन ने देखा कि जिस पाउच में वह अपना कीमती सामान रखती थी, वह फट गया है, तो उसने सोने को कुछ समय के लिए दूसरे पाउच में रख दिया. उस पाउच में, जिसे उन्‍होंने डाइनिंग टेबल पर रखा था, चार 22-कैरेट सोने के सिक्के थे और हर एक का वजन 8 ग्राम था. इसके अलावा एक 50 ग्राम का 24-कैरेट शुद्धता का सोने का बार भी था. हालांकि, बाद में दिन में, रूटीन सफाई के दौरान गलती से वह पाउच फेंक दिया गया.

विज्ञापन

परिवार को अपनी गलती का एहसास अगली सुबह, 1 फरवरी को हुआ, कन्‍नन के वापस जाने से ठीक एक दिन पहले. बहुत ढूंढने के बाद भी, उनकी उम्मीदें तब कम हो गईं जब पता चला कि उसके बेटे ने अनजाने में वह पाउच फेंक दिया था. कन्‍नन ने खलीज टाइम्स को बताया क‍ि आज उन चीजों की कीमत लगभग Dh50,000 है.

खलीज टाइम्स के अनुसार, कन्नन के बेटे को पुलिस से एक कॉल आई. पुल‍िस उन्‍हीं चीजों के बारे में पूछ रही थी, ज‍िसे कन्‍नन ने खो दी थी.

विज्ञापन

पुल‍िस को कैसे म‍िला सोना
दुबई में दरअसल, पुल‍िस बहुत ही स‍िस्‍टमेट‍िकली काम करती है. पुल‍िस हर एर‍िया के कचरे का इंस्‍पेक्‍शन करती है और इसी तरह उसे सोने के स‍िक्‍के और बार वाला बैग भी म‍िला.

विज्ञापन

बाद में कन्‍नन का बेटा उन स‍िक्‍कों और बार की फोटोजो और ब‍िल लेकर पुल‍िस स्‍टेशन पहुंचा और सोना घर ले आया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ