डॉलर के आगे पस्त हुआ रुपया! 95.86 के ऑल-टाइम लो पर पहुंची भारतीय करेंसी; जानें आपकी जेब और देश की इकोनॉमी पर क्या होगा असर

जहां रुपया गिर रहा है, वहीं शेयर बाजार में आज हल्की बढ़त देखी गई। सेंसेक्स करीब 424 अंक उछलकर 75,000 के स्तर को पार कर गया।

rupees (11)

भारतीय रुपये के लिए आज का दिन काफी भारी साबित हो रहा है। गुरुवार सुबह शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे टूटकर 95.86 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया के युद्ध ने रुपये की कमर तोड़ दी है। साल 2026 की शुरुआत से अब तक रुपया डॉलर के मुकाबले 6% से ज्यादा कमजोर हो चुका है। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से यह एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी बन गई है।

विज्ञापन

क्यों गिर रहा है रुपया?

कच्चे तेल में लगी आग: भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है। ब्रेंट क्रूड आज $106 प्रति बैरल के पार निकल गया है। तेल महंगा होने का मतलब है कि हमें डॉलर में ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है, जिससे रुपये की वैल्यू गिर रही है।

विज्ञापन

विदेशी फंड्स की निकासी: विदेशी निवेशकों (FIIs) ने अकेले बुधवार को भारतीय बाजार से ₹4,703 करोड़ से ज्यादा के शेयर बेचकर पैसा निकाल लिया।

विज्ञापन

वैश्विक अनिश्चितता: ईरान संकट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता रुकी हुई है। इसके अलावा, ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात पर भी दुनिया की नजरें टिकी हैं, जिससे बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

सरकार का बड़ा कदम: सोना-चांदी हुआ महंगा
विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) को बचाने के लिए सरकार ने एक सख्त फैसला लिया है। सोने और चांदी पर आयात शुल्क (Import Duty) 6% से बढ़ाकर सीधा 15% कर दिया गया है। सरकार चाहती है कि लोग सोना कम खरीदें ताकि देश से डॉलर बाहर न जाए।

विज्ञापन

आप पर क्या होगा असर?
महंगा होगा विदेश जाना:
अगर आप विदेश घूमने या पढ़ाई के लिए जा रहे हैं, तो अब आपको डॉलर खरीदने के लिए ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे।
आयातित सामान के बढ़ेंगे दाम: मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य विदेशी सामान महंगे हो सकते हैं।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ेगी टेंशन: क्योंकि भारत कच्चा तेल डॉलर में खरीदता है, इसलिए रुपये का गिरना अंततः ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ाता है।

विज्ञापन

बाजार का क्या है हाल?
जहां रुपया गिर रहा है, वहीं शेयर बाजार में आज हल्की बढ़त देखी गई। सेंसेक्स करीब 424 अंक उछलकर 75,000 के स्तर को पार कर गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रुपये की दिशा अब सोने के आयात से ज्यादा कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया के युद्ध पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ