---विज्ञापन---

बिजनेस

Stock Market Today: सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; जानें गिरावट के बाद क्यों अचानक बढ़ गई खरीदारी

शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। निवेशकों की खरीदारी के चलते बाजार में रौनक लौट आई है।

पिछले चार दिनों से लाल निशान में गोते खा रहे शेयर बाजार ने आज राहत की सांस ली है। गुरुवार सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों ने ‘वैल्यू बाइंग’ (सस्ते दामों पर खरीदारी) शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स (Sensex) 453.05 अंक (0.6%) की बढ़त के साथ 75,062.03 के स्तर पर खुला, वहीं निफ्टी (Nifty) 163.60 अंक (0.69%) चढ़कर 23,576.20 के पार हो गया।

शुरुआती कारोबार में मेटल और हेल्थकेयर शेयरों में ज़ोरदार तेज़ी देखने को मिली, जिसमें BSE मेटल इंडेक्स 1.72 प्रतिशत और BSE हेल्थकेयर 1.56 प्रतिशत चढ़ा। जबक‍ि IT शेयरों में गिरावट जारी रही और Sensex पर सबसे ज्‍यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में HCL Tech, Infosys, Tech Mahindra और TCS शामिल रहे।

---विज्ञापन---

पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी हुए, जानें आपके शहर में क्‍या है भाव

बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह: वैल्यू बाइंग

पिछले चार सत्रों में बाजार लगभग 4% तक टूट चुका था। ऊंचे तेल दामों और प्रधानमंत्री मोदी की किफायत वाली अपील के बाद निवेशकों में जो डर था, वह अब थमता दिख रहा है। जानकारों का कहना है कि कई दिग्गज कंपनियों के शेयर काफी सस्ते दामों पर मिल रहे थे, जिसे निवेशकों ने हाथ से जाने नहीं दिया और जमकर खरीदारी की। इसी को बाजार की भाषा में वैल्यू बाइंग कहा जाता है।

---विज्ञापन---

पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं, RBI गवर्नर ने दिए संकेत

बाजार में आज की तेजी इस बात का संकेत है कि निवेशक निचले स्तरों पर पैसा लगाने को तैयार हैं। हालांकि, वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया के तनाव को देखते हुए बाजार में उतार-चढ़ाव (Volatility) अभी बना रह सकता है।

---विज्ञापन---

बता दें क‍ि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच, महानगर गैस लिमिटेड ने गुरुवार को मुंबई में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतें 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दीं, जिससे इसकी खुदरा कीमत बढ़कर 84 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब वैश्विक बाजारों में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास लगभग स्थिर बनी हुई हैं, जिससे ऊर्जा लागत के मोर्चे पर तत्काल कोई खास राहत नहीं मिली है।

First published on: May 14, 2026 10:14 AM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.

Read More

Vandana Bharti

BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 में बतौर DNE नई शुरुआत करने से पहले मैं, News18 में कॉन्‍ट्रीब्‍यूटर रही. DU के खालसा कॉलेज और YMCA (2005-06) से पढ़ाई करने के बाद मैंने साल 2007 में दैन‍िक जागरण अखबार (फीचर) से अपने कर‍ियर की शुरुआत की. फ‍िर देशबंधु (ब‍िजनेस पेज), ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार (ब‍िजनेस पेज), Aaj Tak ड‍िजिटल (कर‍ियर), News18 ड‍िज‍िटल (कर‍ियर), India.com (कर‍ियर और लाइफस्‍टाइल), Zee News ड‍िज‍िटल (लाइफस्‍टाइल और कर‍ियर) आद‍ि में काम कर चुकी हूं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola