14 May 2026 Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी हुए, जानें आपके शहर में क्या है भाव
पश्चिमी एशिया (West Asia) में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बावजूद, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए आज राहत की खबर है। 14 मई को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम यथावत (Unchanged) बने हुए हैं। सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने फिलहाल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह राहत अस्थायी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ऊर्जा संकट की गंभीरता को समझते हुए कुछ कड़े कदम उठाने और आदतों में बदलाव करने का आग्रह किया है। उन्होंने नागरिकों से पेट्रोल-डीजल को सावधानी से खर्च करने और बर्बादी रोकने की अपील की है। पीएम ने गैर-जरूरी सोने की खरीदारी टालने और खाद्य तेल (Edible Oil) के इस्तेमाल में भी कटौती करने की सलाह दी है। इन बयानों से बाजार में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर संकट बढ़ा, तो सरकार भविष्य में मांग को नियंत्रित करने के लिए कुछ कड़े फैसले ले सकती है।
भारत के लिए क्यों बढ़ी है चुनौती?
2 / 6भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाली कोई भी हलचल भारत की अर्थव्यवस्था को सीधे प्रभावित करती है। युद्ध की वजह से हॉर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) जैसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों से तेल की सप्लाई रुकने का डर बना हुआ है। वैश्विक बेंचमार्क 'ब्रेंट क्रूड' की कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ रहा है।
भारत में आज पेट्रोल की कीमत क्या है ?
3 / 6नई दिल्ली ₹94.77 कोलकाता ₹105.45 मुंबई ₹103.54 चेन्नई ₹100.80 गुड़गांव ₹95.30 नोएडा ₹94.74 बेंगलुरु ₹102.96 भुवनेश्वर ₹100.97 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.50 जयपुर ₹105.03 लखनऊ ₹94.73 पटना ₹105.54 तिरुवनंतपुरम ₹107.38
आज डीजल किस भाव पर मिल रहा है
4 / 6नई दिल्ली ₹87.67 कोलकाता ₹92.02 मुंबई ₹90.03 चेन्नई ₹92.39 गुड़गांव ₹87.77 नोएडा ₹87.81 बेंगलुरु ₹90.99 भुवनेश्वर ₹92.55 चंडीगढ़ ₹82.45 हैदराबाद ₹95.70 जयपुर ₹90.49 लखनऊ ₹87.86 पटना ₹91.78 तिरुवनंतपुरम ₹96.26
क्या राशनिंग होगी?
5 / 6अभी तक सरकार ने ईंधन की राशनिंग (सीमित सप्लाई) या कीमतों में राष्ट्रव्यापी बदलाव का कोई संकेत नहीं दिया है। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन फिलहाल सप्लाई चेन को सुचारू बनाए रखने की कोशिश जारी है। फिलहाल आपकी जेब पर सीधा बोझ नहीं बढ़ा है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता को देखते हुए प्रधानमंत्री की 'बचत की अपील' को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें
6 / 6पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं, RBI गवर्नर ने दिए संकेत https://hindi.news24online.com/photos/business/petrol-diesel-price-hike-big-news-rbi-governor-sanjay-malhotra-hints-petrol-and-diesel-prices-may-increase-1627978