Indian Railways उठाने जा रहा है यह बड़ा कदम, पेपर टिकट बंद हो जाएंगे? रेलवे बोर्ड ने जारी किया ये आदेश!
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Indian Railways: भारतीय रेलवे दलालों द्वारा फर्जी टिकटों पर रोक लगाने के लिए पूरी रेल प्रणाली को डिजिटल रूप में परिवर्तित कर रहा है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे महाप्रबंधकों को एक सर्कुलर जारी किया है कि मुंबई में भायखला, हावड़ा, दिल्ली में शकूरबस्ती, चेन्नई में रोयापुर और सिकंदराबाद में स्थित रेलवे के पांच प्रिंटिंग प्रेस को बंद कर दिया जाएगा और 19% काउंटर टिकटों की छपाई 74% निजी प्रिंटिंग प्रेसों को आउटसोर्स की जाएगी।
पहले तो यह समझे कि भारतीय रेलवे जिन निजी प्रिंटिंग प्रेसों को टिकट की छपाई के लिए ऑर्डर देने जा रहा है। वे प्रेस पहले से ही आरक्षित और अनारक्षित आवंटन के लिए 95% रेलवे टिकटों की छपाई कर रहे हैं, जबकि रेलवे के अपने पांच प्रेस केवल 5% टिकटों की छपाई कर रहे थे।
वर्तमान में, 81% टिकट ई-टिकट के रूप में ऑनलाइन बुक किए जाते हैं जबकि काउंटरों से केवल 19% टिकट खरीदे जाते हैं। तो 19% काउंटर टिकटों की छपाई का आंकड़ा यहां से आया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: