Indian Railways: बड़ी खबर! 5 घंटे बंद रहेगी रेलवे टिकट बुकिंग सेवा, जानिए क्या है वजह
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Indian Railways: हाल-फिलहाल में ट्रेन से सफर करने का प्रोग्राम बना रहे लोगों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से अहम जानकारी साझा की गई है। मुख्य तौर पर उत्तर रेलवे (Northern Railway) की तरफ से कुछ परेशानियों का हवाला देते हुए ट्रेनों के संचालन को लेकर जानकारी दी गई है। दरअसल, पीआरएस सेवाएं (PRS Services) 3 दिसंबर 2022 की मध्यरात्रि में 5 घंटे तक अस्थाई रूप से स्थगित रहेगी। ऐसे में ट्रेन से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं।
मुख्य तौर पर उत्तर रेलवे (Northern Railway) की तरफ से कुछ परेशानियों का हवाला देते हुए ट्रेनों के संचालन को लेकर जानकारी दी गई है। दरअसल, पीआरएस सेवाएं (PRS Services) 3 दिसंबर की मध्यरात्रि में 5 घंटे तक अस्थाई रूप से स्थगित रहेगी। ऐसे में ट्रेन से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता की जानकारी को नोट करते हुए एक निजी चैनल ने बताया कि सेवा के बाधित होने से रेलवे आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, 139 सेवाएं, काउंटर सेवाएं, इंटरनेट बुकिंग सहित ईडीआर सेवाएं कुछ घंटे के लिए स्थगित रहेंगी। बताया गया कि ऑनलाइन डाटाबेस कार्य के चलते कुछ सेवाएं बाधित रहेंगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 3 दिसंबर की रात 11.45 बजे से 4 दिसंबर को तड़के 4.45 बजे तक सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बता दें कि इससे पहले दिल्ली में कुछ दिक्कतों के कारण ट्रेनें प्रभावित रही थी। व्यवधान 26 नवंबर को रात 11:45 बजे से 27 नवंबर को सुबह 3:15 बजे तक रहा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: