Investment Tips: 5000 रुपये महीने की SIP से कितने साल में बन सकते हैं करोड़पति?

Investment Tips: अगर आप अपने 5000 रुपये की SIP हर महीने करते हैं तो आने वाले 25 सालों में आप करोड़पति बन सकते हैं। यहां हम इस कैलकुलेशन को समझने की कोशिश करेंगे।

SIP

निवेश के लिए SIP एक अच्छा विकल्प है।

Investment Tips: भारत में इन्वेस्टमेंट को लेकर लोग काफी जागरूक नजर आ रहे हैं। हर कोई अपने भविष्य को सिक्योर करने के लिए अलग-अलग तरीके के इन्वेस्टमेंट करता है।  म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट आज के समय में सबसे आम तरीका है, जिसमें लोग सबसे ज्यादा निवेश करते हैं। यहां हम आपके लिए जरूरी इन्वेस्टमेंट टिप्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन

सितंबर के लिए AMFI डेटा में ये जानकारी सामने आई है कि अगस्त में मंथली SIP योगदान 23,547.34 करोड़ रुपये से बढ़कर 24,508 करोड़ रुपये हो गया। वहीं सितंबर में नई रजिस्टर्ड SIP की संख्या 6,638,857 हो गई थी। इस बात से ये तो जाहिर है कि SIP की संख्या में बढ़ोतरी लोगों के भरोसे और टियर-1 शहरों  के अलावा म्यूचुअल फंड की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।

विज्ञापन

क्या है SIP?

SIP या सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश का ऐसा तरीका है, जिससे आप हर महीने एक फिक्स अमाउंट को सेव रख सकते हैं। ये उन लोगों के लिए सही विकल्प होता है, जो  एक बार में बड़ा अमाउंट निवेश नहीं कर सकते हैं, लेकिन कुछ सालों में एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं।
बता दें कि SIP अलग-अलग समय पर अलग-अलग रेशियो में NAV खरीदकर लागत औसत का लाभ उठाते हैं, जिससे कंपाउंड रिटर्न का लाभ मिलता है। अगर आप लगातार निवेश करते रहते हैं, तो आप लंबे समय के बाद एक बड़ी राशि जमा कर सकता है, भले ही उसका मासिक SIP छोटा हो।

Investment in SIP

SIP में इन्वेस्ट करके आप करोड़पति बन सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – SBI Instant Loan Limit: इंस्टेंट लोन की लिमिट बढ़ाने की तैयारी में एसबीआई, MSME को मिलेगा सपोर्ट

जानें कैसे काम करता है कैलकुलेशन?

हम यहां आपको बताएंगे कि कैसे केवल 5000 रुपये की SIP हर महीने आपको कैसे करोड़पति बना सकती है। अगर हम मान लें कि आपको 14% की रियल एनुअल रिटर्न रेट मिलता हैं, तो आने वाले 10, 15 और 20 सालों में म्यूचुअल फंड बहुत बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
मान लीजिए की आप हर महीने 5,000 रुपये अपनी SIP में डालते हैं और आपको 14% का रिटर्न रेट मिलता है। ऐसे में अगर आप 23 सालों तक लगातार इन्वेस्ट करते हैं तो आप कुल 13,80,000 रुपये इन्वेस्ट करते हैं। इसपर आपको कुल 88,37,524 रुपये का रिटर्न मिलता है। अब अगर आप इन दोनों राशियों को जोड़ते हैं तो आपके पास कुल 1,02,17,524 रुपये हो जाएंगे। उम्मीद है कि आप इस कैलकुलेशन के जरिए SIP को कुछ हद तक समझ पाए होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ