Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

ईरान वॉर से बिगड़ी शेयर बाजार की होली, सेंसेक्‍स और निफ्टी में आई गिरावट

Share Market Crash: आज 4 मार्च को होली के दिन शेयर बाजार खुलने के साथ ही निवेशकों को लाखों करोड़ों का नुकसान हो गया है. शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स 1700 अंक से ज्‍यादा और निफ्टी में 500 अंक की गिरावट आई है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 4, 2026 10:34
Share Market Crash
Photo Credit- Social Media

होली के दिन शेयर बाजार के खुलते ही स्टॉक में भारी गिरावट आई है. मिडिल ईस्‍ट में छिड़ी जंग का असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां देश होली का जश्न मना रहा है वहीं निवेशकों को बहुत बड़ा झटका लगा है. शेयर बाजार में एक ही झटके में 9 लाख करोड़ डूब गए हैं.

1700 अंक से ज्‍यादा सेंसेक्‍स और निफ्टी में 500 अंक की गिरावट

शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है. बता दें कि, सेंसेक्‍स 1700 अंक गिरकर 78600 के नीचे है और निफ्टी 500 अंक गिर गया है. अब निफ्टी 24350 के नजदीक पहुंच गया है. इसके अलावा बैंक निफ्टी में भी 1000 अंक की गिरावट आई है. इस भारी गिरावट के कारण निवेशकों का भारी नुकसान हुआ है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – 2000 के नोट को लेकर आया नया अपडेट, RBI ने कही बड़ी बात

होली पर निकला निवेशकों का दिवाला

बता दें कि शेयर बाजार में आई इस भारी गिरावट के कारण निवेशकों को बहुत ही नुकसान हुआ है. निवेशकों के कुल 9 लाख करोड़ रुपये एक ही झटके में डूब गए. BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो टेक कंपनियों को छोड़कर बाकि सभी 25 शेयर में भारी गिरावट आई है.

---विज्ञापन---

टाटा स्‍टील 5 फीसदी और अडानी पोर्ट 4 फीसदी तक गिर चुका है. इसके साथ ही महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट आई है. बीते सोमवार को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 456.9 लाख करोड़ रुपये था जो आज मंगलवार को मार्केट खुलने के बाद घटकर 447.9 लाख करोड़ हो गया है. इससे निवेशकों को सीधा-सीधा 9 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है.

First published on: Mar 04, 2026 10:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.