सबसे ज्यादा सोने का भंडार रखने वाला देश कौन-सा है? भारत के पास कितना गोल्ड

Highest Gold Reserve Country: भारत में आए दिन सोने की कीमत बढ़ती जा रही है। बढ़ती कीमतों के चलते एक आम आदमी के लिए सोना खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। इस बीच, जानें कि दुनिया में किस देश के पास सबसे ज्यादा सोने का भंडार है और भारत के पास है कितना गोल्ड?

Highest Gold Reserve Country

Highest Gold Reserve Country

Highest Gold Reserve Country: दुनियाभर में गोल्ड खरीदना काफी पसंद किया जाता है। सोने से बनी ज्वेलरी से लेकर सोने से बनी हर चीज की काफी कीमत होती है। आम आदमी निवेश के रूप में तो अमीर लोग इसे शानो शौकत के लिए खरीदते हैं। इस बीच, क्या आप जानते हैं कि किस देश की सरकार के पास सबसे ज्यादा सोना है?

विज्ञापन

भारत केे पास कितना गोल्ड?

सबसे पहले जान लेते हैं कि भारत के पास आखिर सोने का कितना भंडार है? हमारे देश के पास 803.58 टन सोना रिजर्व है और भारत गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में 9वीं रैंक पर आता है। जिस तरह से सोने की मांग में इजाफा हो रहा है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले टाइम में गोल्ड की कीमत में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती हैै।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा गोल्ड रखने वाला देश (Which country has the most gold reserve?)

आपको बता दें कि दुनिया में अमेरिका के पास सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व है। इसके पास लगभग 8,133.46 टन सोने का भंडार है और इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जर्मनी आता है। जर्मनी के पास लगभग 3,352.65 टन सोना रिजर्व है। इसके बाद तीसरे नंबर पर इटली का नाम आता है, जिसके पास 2,451.84 टन गोल्ड का भंडार है।

धरती पर कितना सोना बचा है?

धरती से अब तक 1,90,000 गोल्ड की माइनिंग की जा चुकी है। हालांकि, अभी भी धरती में काफी सोना छिपा हो सकता है। अनुमान लगाया गया है कि इस टाइम धरती में कुल मिलाकर 50 हजार टन सोना रिजर्व है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ