Nitin Arora
Read More
Higher Pension Scheme: कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की समय सीमा कल (11 जुलाई) समाप्त हो रही है। अभी तक फिलहाल EPFO ने तारीख को आगे नहीं बढ़ाई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का एक सदस्य पेंशन प्राप्त करने के लिए पात्र है यदि वह कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) का हिस्सा है। बता दें कि EPS के तहत पेंशन किसी व्यक्ति के लिए 58 वर्ष की आयु से शुरू होती है।
हायर पेंशन का विकल्प उन कर्मचारियों के पास होगा, जो 1 सितंबर, 2014 से पहले EPF के मेंबर थे और इसके बाद भी वे मेंबर बने रहे। इसके तहत आपको कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के लिए अपनी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (अगर लागू हो) का 8.33 फीसदी योगदान करने का विकल्प होगा। अगर आपने हायर पेंशन का विकल्प चुना है तो EPFO आपके PF खाते से EPS की राशि काटेगा। यह आपकी ज्वॉइनिंग डेट या फिर 1 नवंबर, 1995, जो भी इसमें बाद में हो, इसके आधार पर किया जाएगा।
वर्तमान में, EPS योजना के तहत पेंशन की गणना करने का सूत्र इस प्रकार है: 60 महीने के औसत वेतन को सेवा अवधि से गुणा करके 70 से डिवाइड किया जाता है। सितंबर 2014 में सरकार द्वारा पेंशन गणना के फार्मूले में संशोधन किया गया। उस तिथि से पहले सेवानिवृत्ति से पहले के 12 महीनों में औसत वेतन पर विचार किया गया था, लेकिन 1 सितंबर, 2014 से इसे बढ़ाकर 60 महीने कर दिया गया।
बड़ी पेंशन चुनने से आपकी पेंशन बढ़ जाएगी लेकिन EPF संग्रह कम हो जाएगा। इसलिए रिटायरमेंट लाइफ को सुरक्षित करने के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। हालांकि, यदि आप इसे नहीं चुनते हैं, तो आप एक बड़े ईपीएफ कॉर्पस को जोड़ पाएंगे। ऐसे में यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो जल्दी रिटायर होना चाहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।