Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

[LIVE UPDATES] Gold, Silver Price Today, 1 March 2026: सोने चांदी के दाम उछले, जानें आपके शहर का भाव?

Gold Price Today in India 1 March 2026: : सोने चांदी के भाव में एक बार फ‍िर तेजी आ गई है. 24 कैरेट सोने के दाम एक मार्च को 16871 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 15463 रुपये और 18 कैरेट के 12653 रुपये दर्ज किए गए.

Author
Edited By : Vijay Jain Updated: Mar 1, 2026 09:19 IST
gold-silver.jpg

Gold Price Today in India 1 March 2026: भारत में सोने की कीमतों ने एक बार फिर निवेशकों और खरीदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. 1 मार्च 2026 को देश में सोने के भाव अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई के बेहद करीब पहुंच गए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ता दिख रहा है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है. गुड रिटर्न वेबसाइट पर सोने के दाम एक मार्च को 24 कैरेट के 16871 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 15463 रुपये और 18 कैरेट के 12653 रुपये दर्ज किए गए. MCX पर 24 कैरेट सोने के दस ग्राम का भाव 16,158 रुपये प्रति ग्राम और 1,61,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

दुनिया भर के निवेशक संकट के समय सोने को सबसे ‘सुरक्षित निवेश’ मानते हैं. मिडिल ईस्ट में सैन्य कार्रवाई की खबरों ने व्यापारियों को सतर्क कर दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे ही सोमवार को भारतीय कमोडिटी बाजार खुलेंगे, कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. जब-जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोखिम बढ़ता है, निवेशक शेयर बाजार और क्रिप्टोकरेंसी जैसे जोखिम भरे एसेट्स से पैसा निकालकर सोने की ओर रुख करते हैं.

---विज्ञापन---

09:19 (IST) 1 Mar 2026
MCX पर सोने का भाव क्या?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव मामूली गिरावट के साथ 1,61,971 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

08:43 (IST) 1 Mar 2026
IBJA के मुताबिक क्या हैं सोने-चांदी के दाम

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक,

24 कैरेट सोने के दाम 1,59,097 रुपए

23 कैरेट सोने के दाम 1,58,460 रुपए

22 कैरेट सोने के दाम 1,45,733

18 कैरेट सोने के दाम 1,19,323

14 कैरेट सोने के दाम 93,072

08:40 (IST) 1 Mar 2026
प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

देश के अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और चुंगी के कारण सोने के रेट्स में थोड़ा अंतर होता है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक कुछ बड़े शहरों के भाव इस प्रकार हैं:
  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,64,880n रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
  • मुंबई: शुद्ध सोना लगभग 1,63,500 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।
  • चेन्नई: यहां भाव 1,65,200रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब हैं।
  • First published on: Mar 01, 2026 07:54 AM

    संबंधित खबरें

    Leave a Reply

    You must be logged in to post a comment.