हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gold Price Update: सोना खरीदारों की बल्ले-बल्ले, जानें 14 से 24 कैरेट का ताजा रेट 

विज्ञापन
Gold News, Gold Rate Update, Gold Silver Price, Gold Silver Prices Today, Gold Silver Rate
Gold Price Update : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। सोने और चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट बाद सोना 61000 प्रति 10 ग्राम के नीचे और चांदी लुढ़कर 72000 रुपये प्रति किलो के नीचे बिक रही है।
इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) सोना 420 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60646 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी मंगलवार को सोना (Gold Price) 142 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हो 61066 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 122 रुपये की नरमी के साथ 71808 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि मंगलवार को चांदी 525 रुपये सस्ता होकर 71930 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 420 रुपया सस्ता होकर 60646 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 418 रुपया सस्ता होकर 60403 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 385 रुपया सस्ता होकर 55552 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 315 रुपया सस्ता होकर 45485 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 246 रुपया सस्ता होकर 35478  रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 500 रुपये तो चांदी 8100 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 13 अप्रैल 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8172 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola