Gold Price Update 18 July : अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोने के दाम में जहां गिरावट दर्ज की गई वहीं चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। इसके बाद भी सोना गिरकर 59300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे और चांदी उछलकर 75000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई।
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना (Gold Price Update) सोना 68 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 59270 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि उससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 9 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59338 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को सोने के उलट चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 87 रुपये महंगा होकर 75066 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले शुक्रवार को चांदी 1487 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 74979 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव
इसके बाद सोमवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 59270 रुपये, 23 कैरेट 59033 रुपये, 22 कैरेट वाला 54291 रुपये, 18 कैरेट वाला 44453 रुपये और 14 कैरेट वाला 34673 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।
ऑलटाइम हाई से सोना 2300 रुपये तो चांदी 4900 रुपये से भी ज्यादा सस्ती
इसके बाद भी सोना अपने ऑलटाइम हाई से 2376 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि सोना ने 4 मई 2023 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 4914 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
46 mins agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
2 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
3 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
5 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
6 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
7 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
8 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
9 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
19 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त