Gold Price Update: सोने की खरीदारी में ना करें देरी, कीमत को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

Gold Price Today
विज्ञापन

Gold Price Update: त्योहारों का सीजन एकबार फिर से शरू होने जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सोने के साथ-साथ चांदी कीमत में तेजी दर्ज की गई। फिलहाल सोना फिलहाल 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 54400 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इतना ही नहीं सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5300 और चांदी 25600 रुपये सस्ता मिल रही है।

अभी पढ़ें – सीट बेल्ट का अलार्म ना करे परेशान इसलिए लगाते थे ब्लॉकर्स, अब परिवहन मंत्रालय ने इसको लेकर भी उठाया बड़ा कदम

विज्ञापन

गुरुवार को सोना (Gold Price) 349 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 50902 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Rate) 208 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50553 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी (Silver Price) 924 रुपये महंगा होकर 54320 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Rate) 300 रुपये सस्ता होकर 53396 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 349 महंगा सस्ता होकर 50902 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 348 रुपया महंगा होकर 50699 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 319 रुपया महंगा होकर 46626 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 261 रुपया महंगा होकर 38176 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 203 रुपये महंगा होकर 29777 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 5300 और चांदी 25600 रुपये मिल रहा है सस्ता

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5296 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 25660 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ