Gold Price Update: भाई दूज पर बहनों को आप भी गिफ्ट कर सकते हैं सोना, 5756 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update
Gold Price Update: धनतेरस और दिवाली के मौके पर भारतीय सर्राफा बाजार में जबरस्त रौनक देखने को मिली। लोगों ने सस्ते में जमकर सोने और चांदी की खरीदारी की। लेकिन दिवाली के बाद एकबार फिर से सोने और चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। लंबी छुट्टी के बाद मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई।
अभी पढ़ें – Bank holidays November 2022: नवंबर में 10 दिनों तक बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, शहरों की पूरी लिस्ट देखें
मंगलवार को सोना 382 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1041 रुपये प्रति किलो की बड़ी बढ़ोतरी के साथ क्रमश: 50444 और 56596 रुपये पर बंद हुई।
मंगलवार को सोना (Gold Price) 382 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 50444 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी हफ्ते शुक्रवार को सोना 166 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50062 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी (Silver Price) 1041 रुपये सस्ता होकर 56596 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी (Silver Rate) को चांदी 712 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 55555 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 382 महंगा होकर 50444 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 380 रुपया महंगा होकर 50242 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 350 रुपया महंगा होकर 46207 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 286 रुपया महंगा होकर 37833 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 224 रुपये महंगा होकर 29510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5756 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 23384 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बड़ा झटका! जा सकती है आपकी पेंशन और ग्रेच्युटी, जानें- क्या है मामला
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: