Bank holidays November 2022: नवंबर में 10 दिनों तक बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, शहरों की पूरी लिस्ट देखें
Edited By Nitin Arora

Major robbery in Udaipur's Manappuram Gold Loan Bank
Edited By Nitin Arora

Major robbery in Udaipur's Manappuram Gold Loan Bank
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ उन दिनों के बारे में जानकारी दी है, जब नवंबर के महीने में बैंकिंग परिचालन बंद रहेगा। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग गतिविधियां चलती रहेंगी। कुछ दिन ऐसे होते हैं, जहां बैंक का अवकाश पूरे देश में होता है। वहीं कुछ दिनों पर यह अवकाश स्थानीय स्थिति को देखते हुए होते हैं। इन उत्सवों के कारण विभिन्न राज्यों में कई बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। नवंबर के महीने में अपनी बैंक शाखा में जाने से पहले, आपको उन महत्वपूर्ण दिनों की सूची को नोट कर लेना चाहिए, जिनके दौरान बैंक बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अवकाश कैलेंडर सूची के अनुसार नवंबर के महीने में बैंक कुल 10 दिनों के लिए बंद रहेंगे और शेष दिन सप्ताहांत के हैं। हालांकि, आपको ध्यान देना चाहिए कि सभी राज्यों या क्षेत्रों में बैंक 10 दिनों के लिए बंद नहीं होंगे। यह उन दिनों की कुल संख्या है जब देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।
उदाहरण के लिए शिलांग में सेंग कुत्सनेम के लिए बैंक शाखाएं बंद की जा सकती हैं लेकिन अन्य राज्यों में इसके लिए बंद नहीं की जातीं।
उपरोक्त बैंक अवकाशों के अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार निम्नलिखित तिथियों को पड़ रहे हैं:
अभी पढ़ें – सरकार ने इथेनॉल उत्पादन योजना की समय सीमा छह महीने और बढ़ाई, जानें- अब अंतिम डेडलाइन
उल्लिखित दिनों की छुट्टियां राज्य द्वारा घोषित छुट्टियों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में मनाई जाएंगी, हालांकि राजपत्रित छुट्टियों के लिए, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: