Gold Price Today: ज्वैलरी बाजार में आज सोने-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, जानें लेटेस्ट रेट

Gold Price Update

Gold Price Today: सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी कीमत में थोड़ी तेजी देखी जा रही है।

विज्ञापन

आज सोना 86 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 284 रुपये की तेजी देखी जा रही है। फिलहाल सोना 52200 रुपये और चांदी 58000 रुपये के करीब बिक रही है। इसके साथ ही ऑलटाइम हाई से सोना 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 22,000 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है।

विज्ञापन

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन (17 August) बुधवार को सोना (Gold Rate Today) 86 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52147 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 399 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 52061 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 284 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 58005 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Price) 979 रुपये सस्ता होकर 57721 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

विज्ञापन

MCX पर सोने-चांदी के रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 94 रुपये की दर से महंगा होकर 51,931 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 235 रुपये की तेजी के साथ 57,900 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन

ऑलटाइम हाई से सोना 4000 और चांदी 22000 रुपये मिल रहा है सस्ता

इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4050 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 21975 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।

14 से 24 कैरेट Gold Price

इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52147 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51939 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47767 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30506 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

 

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल

विज्ञापन

भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 2.86 डॉलर की तेजी के साथ 1,778.53 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 20.21 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 48140, 24ct Gold : Rs. 52520, Silver Price : Rs. 57600

विज्ञापन

मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 47990, 24ct Gold : Rs. 52350, Silver Price : Rs. 57600

कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 47990, 24ct Gold : Rs. 52350, Silver Price : Rs. 57600

विज्ञापन

चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 48540, 24ct Gold : Rs. 52950, Silver Price : Rs. 63400

हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 47990, 24ct Gold : Rs. 52350, Silver Price : Rs. 63400

विज्ञापन

बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 48040, 24ct Gold : Rs. 52430, Silver Price : Rs. 63400

मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 48040, 24ct Gold : Rs. 52430, Silver Price : Rs. 63400

विज्ञापन

अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 48040, 24ct Gold : Rs. 52430, Silver Price : Rs. 57600

सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 48040, 24ct Gold : Rs. 52430, Silver Price : Rs. 57600

विज्ञापन

नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 48020, 24ct Gold : Rs. 52380, Silver Price : Rs. 57600

पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 48020, 24ct Gold : Rs. 52380, Silver Price : Rs. 57600

विज्ञापन

भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 47990, 24ct Gold : Rs. 52350, Silver Price : Rs. 63400

चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 48140, 24ct Gold : Rs. 52520, Silver Price : Rs. 57600

विज्ञापन

जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 48140, 24ct Gold : Rs. 52520, Silver Price : Rs. 57600

लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 48140, 24ct Gold : Rs. 52520, Silver Price : Rs. 57600

विज्ञापन

पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 48020, 24ct Gold : Rs. 52380, Silver Price : Rs. 57600

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ