Gold Rate Today: नवरात्रि से पहले सोना हुआ महंगा, 2 दिन की गिरावट के बाद बढ़े रेट, आज क्या है गोल्ड रेट?

Gold Rate Today: भारत में सोना फिर महंगा हुआ है और आज 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. नवरात्रि और धनतेरस से पहले सोने के दामों पर लोगों की खास नजर है. क्योंकि त्योहारी सीजन में लोग सोना खरीदते हैं और धनतेरस पर तो सोना खरीदने की परंपरा है, जो सदियों से चली आ रही है.

Gold Jewellery | Gold Rate | Goodreturns

सोने के दामों में उतार-चढ़ाव पिछले कई दिन से जारी है।

Gold Rate Today: शारदीय नवरात्रि शुरू होने से 3 दिन पहले आज 19 सितंबर 2025 दिन शुक्रवार को सोना महंगा हो गया है. लगातार 2 दिन आई गिरावट के बाद सोने का रेट बढ़ गया. 12 रुपये से लेकर 1600 रुपये की बढ़ोतरी रेट में हुई है. पिछले 15 दिन से ही सोने के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है, हालांकि श्राद्ध के दिनों में लोग खरीदारी नहीं करते, लेकिन नवरात्रि के दिनों में और धनतेरस पर लोग सोना जरूर खरीदते हैं. इसलिए सोने के रेट पर नजर रखना जरूरी है तो आइए जानते हैं कि आज 18, 22 और 24 कैरेट का सोना कितने रुपये महंगा हुआ है?

विज्ञापन
विज्ञापन

24 कैरेट का सोना कितना महंगा हुआ?

बता दें कि आज 24 कैरेट का एक ग्राम सोना 16 रुपये रेट बढ़ने के बाद 11133 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 11117 रुपये था. 8 ग्राम सोना 128 रुपये रेट बढ़ने के बाद 89064 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 88936 रुपये था. 10 ग्राम सोना 160 रुपये रेट बढ़ने के बाद 111330 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 111170 रुपये था. 100 ग्राम सोना 1600 रुपये महंगा होने के बाद 1113300 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 1111700 रुपये था.

22 कैरेट का सोना कितना महंगा हुआ?

बता दें कि आज 22 कैरेट का एक ग्राम सोना 15 रुपये रेट बढ़ने के बाद 10205 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 10190 रुपये था. 8 ग्राम सोना 120 रुपये रेट बढ़ने के बाद 81640 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 81520 रुपये था. 10 ग्राम सोना 150 रुपये रेट बढ़ने के बाद 102050 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 101900 रुपये था. 100 ग्राम सोना 1500 रुपये महंगा होने के बाद 1020500 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 1019000 रुपये था.

विज्ञापन

18 कैरेट का सोना कितना महंगा हुआ?

बता दें कि आज 18 कैरेट का एक ग्राम सोना 12 रुपये रेट बढ़ने के बाद 8350 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 8338 रुपये था. 8 ग्राम सोना 96 रुपये रेट बढ़ने के बाद 66800 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 66704 रुपये था. 10 ग्राम सोना 120 रुपये रेट बढ़ने के बाद 83500 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 83380 रुपये था. 100 ग्राम सोना 1200 रुपये महंगा होने के बाद 835000 रुपये में मिलेगा, जबकि बीते दिन रेट 833800 रुपये था.

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई में आज कितना है रेट?

बता दें कि आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 11148 रुपये है, जबकि 22 कैरेट का सोना 10220 रुपये में और 18 कैरेट का गोल्ड 8365 रुपये में मिलेगा. मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का रेट 11133 रुपये है, जबकि 22 कैरेट का सोना 10205 रुपये में और 18 कैरेट का सोना 8350 रुपये में मिलेगा. कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का रेट 11133 रुपये है, जबकि 22 कैरेट का सोना 10205 रुपये में और 18 कैरेट का सोना 8350 रुपये में मिलेगा. चेन्नई में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1160 रुपये है, जबकि 22 करैट का सोना 10230 रुपये में और 18 कैरेट का सोना 8470 रुपये में मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ