8th Pay Commission: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकते हैं ये दो बड़े तोहफे
Written By Mikita Acharya

News 24 GFX
Written By Mikita Acharya

News 24 GFX
8th Pay Commission: अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस बार दिवाली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स को दो बड़ी सौगातें मिल सकती हैं. चर्चा है कि सरकार 8वें वेतन आयोग के गठन पर फैसला कर सकती है. इसके साथ ही, महंगाई भत्ते (DA) में भी बढ़ोतरी का ऐलान होने की संभावना है. अगर ये दोनों फैसले होते हैं तो इसका फायदा करीब 1.2 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा.
फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 55% DA मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल की दूसरी छमाही में इसमें 3% की बढ़ोतरी हो सकती है. बता दें कि 7वें वेतन आयोग के नियमों के तहत सरकार साल में दो बार DA की समीक्षा करती है.
आमतौर पर इस पर ऐलान फरवरी-मार्च और सितंबर-अक्टूबर में किया जाता है.
काफी समय से केंद्रीय कर्मचारी 8वें वेतन आयोग की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. सरकार ने जनवरी 2025 में इसके गठन का संकेत तो दिया था, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है. अब माना जा रहा है कि अक्टूबर 2025 में दिवाली से पहले आयोग गठन को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है.
वेतन आयोग के गठन को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा है. हाल ही में रेलवे कर्मचारी संगठनों ने इस पर जोर दिया है. अखिल भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ (AIRF) ने यहां तक चेतावनी दी है कि अगर सरकार जल्द कदम नहीं उठाती तो कर्मचारी 19 सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: