---विज्ञापन---

ITR Filing डेडलाइन हो गई मिस? अब भी ऐसे भर सकते हैं टैक्स रिटर्न

अगर आपने 16 सितंबर तक ITR फाइल नहीं किया तो भी चिंता की जरूरत नहीं. आप इसे अब भी भर सकते हैं. तो जानिए Belated ITR 2025 फाइल करें और इसके पेनाल्टी, रिफंड और डेडलाइन की पूरी जानकारी.

Belated ITR 2025: अगर आपने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 (असेसमेंट ईयर 2025-26) का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) 16 सितंबर तक फाइल नहीं किया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. टैक्स नियमों में ऐसी सुविधा है कि आप डेडलाइन के बाद भी ITR भर सकते हैं, हालांकि इसके साथ कुछ शर्तें और पेनाल्टी भी आती हैं.

क्या होता है Belated ITR

जब कोई टैक्सपेयर  तारीख यानी सेक्शन 139(1) के तहत तय समय तक ITR फाइल नहीं करता, तो उसके बाद जो रिटर्न भरा जाता है, उसे बिलेटेड रिटर्न (Belated Return) कहा जाता है. सामान्यत: यह तारीख 31 जुलाई होती है, लेकिन इस साल ITR फॉर्म्स में देरी के कारण डेडलाइन 16 सितंबर तक बढ़ाई गई थी. यानी अब 16 सितंबर के बाद से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक फाइल किया गया रिटर्न बिलेटेड ITR माना जाएगा.

---विज्ञापन---

बिलेटेड रिटर्न फाइल करने की प्रोसेस लगभग वही है, जो सामान्य ITR फाइलिंग की होती है-

ये भी पढ़ें- सब्सिडी से लेकर ट्रेन टिकट तक हर जगह क्यों जरूरी है आधार कार्ड, क्या हैं फायदे

Belated ITR से मिलेगा  रिफंड

बिलेटेड ITR भरने पर भी आप रिफंड क्लेम कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए यह जरूरी है कि आपका बैंक अकाउंट ई-फाइलिंग पोर्टल पर प्री-वैलिडेट हो और आपका ITR सही तरीके से ई-वेरिफाई किया गया हो.

---विज्ञापन---

Belated ITR पर पेनाल्टी और ब्याज

बिलेटेड ITR बिना कीमत के नहीं आता. इसके लिए धारा 234F के तहत लेट फीस लगती है:

  • अगर इनकम 5 रुपये लाख से कम है तो जुर्माना 1,000 रुपये.
  • अगर इनकम 5 रुपये लाख से ज्यादा है तो जुर्माना 5,000 रुपये.

इसके अलावा बकाया टैक्स पर 234A, 234B और 234C के तहत ब्याज भी देना पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

Belated ITR की लिमिट

  • बिलेटेड ITR फाइल करने के बाद आप बिज़नेस लॉस या कैपिटल गेन लॉस को आगे कैरी फॉरवर्ड नहीं कर पाएंगे.
  • हाउस प्रॉपर्टी लॉस को कैरी फॉरवर्ड करने की अनुमति है.
  • पुराना टैक्स रिजीम चुनने का ऑप्सन खत्म हो जाएगा.

31 दिसंबर तक भी ITR नहीं भरा तो?

यदि आप 31 दिसंबर 2025 तक भी ITR नहीं भरते, तो आपके पास एक और ऑप्शन है- ITR-U (Updated Return). इसे आप 48 महीने यानी लगभग 4 साल तक भर सकते हैं. उदाहरण के लिए, FY 2024-25 के लिए ITR-U 31 मार्च 2030 तक भरा जा सकता है. हालांकि, ITR-U आमतौर पर उन मामलों के लिए होता है जहां अतिरिक्त टैक्स भरना पड़ता है, न कि रिफंड क्लेम करने के लिए.

अगर आपसे सितंबर की डेडलाइन मिस हो गई है, तो भी 31 दिसंबर 2025 तक Belated ITR फाइल करना बेहतर है. इससे आप टैक्स कानूनों के तहत कम्प्लायंट रहेंगे और किसी भी तरह की कानूनी परेशानी से बच पाएंगे. देर से सही, लेकिन रिटर्न भरना हमेशा न भरने से अच्छा है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2025 01:09 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola