Gold Price Update 17 August : अगर अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के दाम में नरमी दर्ज की गई। हालांकि चांदी की कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। इसके बाद सोना और चांदी अपने महंगाई के उच्चतम स्तर से 2800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 6200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से भी ज्यादा सस्ती मिल रही है।
बुधवार को सोना (Gold Price Update) सोना 133 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58836 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 64 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से चढ़कर 58969 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के उलट चांदी की कीमत में हल्की तेजी देखी गई। बुधवार को चांदी 30 रुपये महंगी होकर 70241 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले सोमवार को भी चांदी 113 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 70211 रुपये के स्तर पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के कारण सर्राफा बाजार बंद था।
यह भी पढ़ें- क्या है कैरेट, जिसका बढ़ना खरे सोने का संकेत? 14 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट या 24 कैरेट के सोने में क्या बदलाव?
Gold Price Update
देश में 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा रेट
- बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना सस्ता होकर 58836 रुपये, 23 कैरेट 58600 रुपये, 22 कैरेट वाला 53894 रुपये, 18 कैरेट वाला 44127 रुपये और 14 कैरेट वाला गोल्ड 34419 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
- आपको बता दें कि MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोने-चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में इसके रेट में अंतर दिखता है।
ऑलटाइम हाई से सोना 2800 तो चांदी 6300 रुपये से भी ज्यादा सस्ती
- इसके बाद सोना चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट से और भी सस्ता हो गया है। फिलहाल सोना अपने उच्चतम भाव 2810 रु. प्रति 10 ग्राम और चांदी 6223 रु. प्रति किलो की दर से सस्ती मिल रही है।
- 4 मई 2023 को सोने और चांदी ने अपनी महंगाई की सबसे ऊंची रेट का रिकॉर्ड बनाया। उस दिन, सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 61646 रुपये पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत प्रति किलो 76464 रुपये पर बंद हुई।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
6 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
8 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
10 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
11 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
15 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
18 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
20 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
21 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त