हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या फिर बढ़ेंगे सोने-चांदी के दाम? US Fed का फैसला और मिडिल ईस्ट तनाव तय करेंगे सर्राफा बाजार की चाल

Gold and silver prices: सोने और चांदी के खरीदारों व निवेशकों के लिए आने वाला हफ्ता बेहद अहम साबित होने वाला है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक और पश्चिम एशिया के तनाव से सर्राफा बाजार की दिशा तय होगी. जानिए घरेलू और विदेशी बाजारों में क्या है कीमती धातुओं का ताजा हाल और क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स.

विज्ञापन

Gold and silver prices: त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी के खरीदारों व निवेशकों की नजरें आने वाले हफ्ते पर टिकी हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले सप्ताह सर्राफा बाजार में जोरदार हलचल और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर होने वाली बैठक, मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल की कीमतें और डॉलर की चाल आने वाले दिनों में सोने-चांदी की दिशा तय करेंगे.

15-16 सितंबर की बैठक पर टिकी दुनिया की नजर

वैश्विक सर्राफा बाजार के लिए 15 और 16 सितंबर को होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक सबसे बड़ा ट्रिगर है. यूएस फेड के फैसले और उसके प्रमुख के बयानों से साफ होगा कि ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी रुख कितना सख्त या नरम रहता है. एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार, फेड का नरम रुख सोने में तेजी ला सकता है, जबकि सख्त नीति से बाजार में दोबारा बिकवाली देखने को मिल सकती है. इसके अलावा बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर फैसलों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी.

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का नया रिकॉर्ड, ऐतिहासिक 785 बिलियन डॉलर के पार! जानें आम आदमी की जेब पर इसका क्या पड़ेगा असर

विज्ञापन

कच्चे तेल में उबाल और भू-राजनीतिक तनाव

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. क्रूड ऑयल की यह मजबूती महंगाई की चिंता बढ़ा रही है, जिससे सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग प्रभावित हो सकती है. वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और चीन के आर्थिक आंकड़े भी बाजार का मूड तय करेंगे.

घरेलू और ग्लोबल मार्केट का हाल

घरेलू बाजार में पिछले हफ्ते मिला-जुला रुख रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना मामूली बढ़त के साथ 1,52,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी 1.13 प्रतिशत फिसलकर 2.34 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई. ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का दबाव दिखा, जहां कॉमेक्स पर सोना 1.5% गिरकर 4,408.9 डॉलर और चांदी 65.19 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई. गणेश चतुर्थी के चलते सोमवार सुबह के सत्र में एमसीएक्स बंद रहेगा, जिसके बाद शाम के सत्र से बाजार की असली चाल सामने आएगी.

विज्ञापन

क्या फिर से LPG सिलेंडर के लिए होगी मारामारी? गैस और तेल के ‘महासंकट’ से लड़ने के लिए कितना तैयार है भारत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola