---विज्ञापन---

एक ही दिन में 1 लाख 76 हजार करोड़ के मालिक बन गए एलन मस्क, जानें कैसे हुए मालामाल

Elon Musk Tesla Stock: एलन मस्क को एक ही दिन में करोड़ों रुपये का फायदा हुआ है। टेस्ला के शेरों में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है।

---विज्ञापन---

Elon Musk Tesla Stock: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते जा रहे हैं। वह रोजाना करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। मस्क को गुरुवार को एक ही दिन में 21 बिलियन डॉलर यानी करीब 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपये फायदा हुआ। दरअसल, टेस्ला के शेयर में गुरुवार को जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। टेस्ला के शेयरों में वॉल स्ट्रीट पर 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। टेस्ला इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के शेयर की कीमत सुबह 11:30 बजे तक 19% से ज्यादा बढ़ गई।

ऑटो बिजनेस एलन मस्क की प्राथमिकता

अमेरिकी बाजार में इंवेस्ट करने वाले इंवेस्टर्स ने कंपनी के तीसरी तिमाही के मुनाफे पर रुझान दिखाया। तीसरी तिमाही के नतीजे पिछली आठ तिमाहियों में सबसे ज्यादा थे। मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषक एडम जोनास के अनुसार, इन नतीजों से पता चलता है कि ऑटो बिजनेस को बढ़ाना टेस्ला के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दूसरे अमीर व्यक्ति से 50 बिलियन डॉलर आगे 

फोर्ब्स के अनुसार, अब वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति से 50 बिलियन डॉलर आगे हैं। खास बात यह है कि मार्च 2021 के बाद से शेयर बाजार में टेस्ला का यह सबसे अच्छा दिन था। गुरुवार को टेस्ला ने 117 बिलियन डॉलर का मार्केट कैपिटलाइजेशन जोड़ा।

ये भी पढ़ें: Elon Musk ने X की प्राइवेसी पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, आम यूजर पर क्या होगा असर?

---विज्ञापन---

टेस्ला को लेकर उत्साह 

एलन मस्क की कंपनी को तीसरी तिमाही में 2.2 बिलियन डॉलर का मुनाफा हुआ है। यह पिछले साल की तुलना में 17 प्रतिशत ज्यादा है। इसी के साथ रेवेन्यू में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे यह 25.2 बिलियन डॉलर हो गया। टेस्ला की रिपोर्ट और संभावनाओं को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। एलन मस्क ने हाल ही में घोषणा की है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी अगले साल कैलिफोर्निया और टेक्सास में लोगों के लिए ड्राइवरलेस राइड-हेलिंग सर्विस शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें: अडानी टोटल गैस का मुनाफा बढ़कर 186 करोड़ रुपये हुआ, कंपनी ने जारी किया सितंबर क्वार्टर का रिजल्ट

---विज्ञापन---

First published on: Oct 24, 2024 10:57 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola