आज शन‍िवार को बैंक खुले हैं या बंद? RBI की हॉलीडे ल‍िस्‍ट क्‍या कहती है?

Bank Holiday : आज शन‍िवार है और बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शन‍िवार को छुट्टी रहती है. लेक‍िन इस क्षेत्र के ल‍िए आरबीआई ने आज तीसरे शन‍िवार को भी छुट्टी घोष‍ित की है. जानें इसकी क्‍या वजह है?

BANK (9)

इस शन‍िवार को बैंक बंद हैं या खुले .

Bank Open Or Close: किसी भी दिन बैंक जाने से पहले, आपको अपने शहर में बैंक की छुट्टियों के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए और उसके बाद ही अपनी विज‍िट प्लान करनी चाहिए. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पहले से ही बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किन शहरों में किन दिनों और किन कारणों से बैंक बंद रहेंगे. इसलिए, बैंक जाने से पहले, अपने शहर की बैंक छुट्टियों को जरूर चेक कर लें. RBI की हॉलीडे ल‍िस्‍ट के अनुसार देश के सभी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शन‍िवार को बंद रहते हैं. वहीं पहले, तीसरे और पांचवे शन‍िवार को ओपन रहते हैं. आज तीसरा शन‍िवार है, लेक‍िन RBI ने एक शहर में बैंक की छुट्टी घोषित की है. आइए जानते हैं कि आज बैंक कहां और क्यों बंद रहेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिसंबर को कहां है बैंक हॉलिडे

आज यानी शनिवार 20 दिसंबर को स‍िर्फ एक शहर में बैंक बंद रहेंगे. यह शहर गंगटोक है. यहां RBI ने बैंक हॉलिडे घोषित किया है. इसलिए, अगर आप गंगटोक में रहते हैं, तो आज बैंक से जुड़ा कोई काम प्लान न करें. आज RBI ने सिर्फ गंगटोक शहर में बैंकों के लिए छुट्टी घोषित की है. यह छुट्टी लोसुंग/नामसुंग त्योहार की वजह से है, जो सिक्किम का एक जरूरी त्योहार है. यह त्‍योहार फसल की कटाई खत्म होने और नए साल की शुरुआत का प्रतीक है. गंगटोक को छोड़कर, पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे.

विज्ञापन

आप इस बात जरूर ध्यान दें क‍ि बैंक हर महीने सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. हालांक‍ि अगर क्षेत्रीय स्‍तर पर कोई त्‍योहार है तो स‍िर्फ उस क्षेत्र के बैंक में छुट्टी हो सकती है. आज तीसरा शनिवार है और गंगटोक को छोड़कर बाकी हर जगह बैंक खुले रहेंगे. इसलिए, आज दिल्ली और मुंबई समेत पूरे देश में बैंक खुले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ