UAN से अटैच हो गई है गलत PF ID? ऐसे करें डीलिंक; स‍िंपल है ऑनलाइन प्रोसेस

अगर आपने अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से गलत पीएफ आईडी को अटैच कर द‍िया है तो परेशान न हों. क्‍योंक‍ि आप इसे डील‍िंक भी कर सकते हैं. ऐसा करने की प्रक्र‍िया आसान है और आप घर बैठे ऑनलाइन ये काम पूरा कर सकते हैं. यहां जानें कैसे

epfo (10)
विज्ञापन

ये सोचकर ही द‍िल घबराने लगता है क‍ि क्‍या होगा अगर आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से कोई गलत पीएफ ID लिंक हो जाए? तो आप क्या करेंगे? खैर, इसे जल्द से जल्द डीलिंक करना जरूरी है.क्‍योंक‍ि ये आपके ल‍िए परेशानी का सबब बन सकता है. हालांक‍ि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंक‍ि आप एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) की यूनिफाइड मेंबर वेबसाइट पर जाकर गलत ID को आसानी से डीलिंक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : 10 डेंटल कॉलेजों पर 100 करोड़ रुपये का जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा – NEET में फेल, तो BDS में एडमिशन कैसे?

Advertisment

प्रोसेस बताने से पहल आपको बता दें क‍ि जो सदस्य यूनिफाइड पोर्टल के जरिए अपनी गलत तरीके से लिंक की गई मेंबर ID को डीलिंक करना चाहते हैं, उन्हें यह पक्का करना होगा कि उनका आधार से लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव और चालू हो. दूसरा, सदस्यों को गलती से बचने के लिए डीलिंकिंग प्रोसेस शुरू करने से पहले सभी डिटेल्स वेरिफाई करनी चाहिए. इसके अलावा अगर एम्प्लॉयर ने गलत ID का इस्तेमाल करके ECR फाइल किया है, तो डीलिंकिंग की यह प्रक्र‍िया पूरी नहीं होगी. सक्सेस मैसेज के बजाय, आपको एक ‘एरर’ मैसेज दिखेगा.

गलत मेंबर ID को डीलिंक करने का तरीका

  • सबसे पहले, आपको यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाना होगा, जहां आपको अपना UAN, पासवर्ड और CAPTCHA डालना होगा.
  • अब आपको व्यू >> सर्विस हिस्ट्री सेक्शन में जाना होगा.
  • इस स्टेज पर, आपको गलत मेंबर ID को चुनना है और डीलिंक बटन पर क्लिक करना है.
  • अब आप डीलिंक करने का कारण बता सकते हैं.
  • वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करें क्योंकि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे आपको डालना होगा.
  • डीलिंकिंग आखिरकार हो जाएगी और स्क्रीन पर सफलता का मैसेज दिखाई देगा.
  • एक बार यह हो जाने के बाद, इस गलत ID की सर्विस हिस्ट्री दिखाई नहीं देगी. आप इसे यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर फिर से क्रॉस-वेरिफाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ