Elon Musk ने X की प्राइवेसी पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, आम यूजर पर क्या होगा असर?

X New Privacy Policy : अगर आप भी X का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। 15 नवंबर से प्लेटफॉर्म की प्राइवेसी पॉलिसी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। चलिए इसके बारे में जानें…

X New Privacy Policy

X New Privacy Policy: एलन मस्क की कंपनी एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, ने हाल ही में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया है। अब, प्लेटफॉर्म आपके पोस्ट का इस्तेमाल “थर्ड-पार्टी” यानी अन्य कंपनियों के साथ अपने AI मॉडल को ट्रेनेड करने के लिए कर सकेगा। यह नई प्राइवेसी पॉलिसी 15 नवंबर से लागू होने जा रही है, जिससे कंपनी को और भी ज्यादा कमाई का मौका मिलेगा।

मिलेगा ये खास ऑप्शन

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर इस डेटा शेयरिंग से बाहर निकलने का ऑप्शन भी मिल सकता है, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। आने वाले समय में प्लेटफॉर्म यह सुविधा दे सकता है। कंपनी नए अपडेट के साथ इस ऑप्शन को प्लेटफार्म पर ऐड कर सकती है। हालांकि अपडेट कब तक जारी होगा इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

X updates privacy policy

प्राइवेसी पॉलिसी ये भी बदला…

इसके अलावा, कंपनी ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी से उस हिस्से को हटा दिया है जिसमें कहा गया था कि आपकी जानकारी 18 महीने तक रखी जाएगी। अब, जानकारी को उस समय तक सुरक्षित रखा जाएगा जब तक उसे सर्विस को बेहतर बनाने के लिए जरूरी समझा जाएगा, यानी आपका डेटा लंबे समय तक सेव किया जा सकता है, भले ही आप एक्स का इस्तेमाल करना बंद भी कर दें।

कब तक सेफ रहेगा डेटा?

यह बदलाव एक्स के डेटा नीति और AI के इस्तेमाल को लेकर ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए है, लेकिन इससे यह सवाल भी उठता है कि आपका डेटा कितनी देर तक सुरक्षित रहेगा और इसे किस तरह से इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि इंस्टाग्राम और फेसबुक भी अपने यूजर्स की एक्टिविटी को ट्रैक करते हैं जिससे कंपनी को काफी अच्छा मुनाफा होता है। हालांकि इन प्लेटफार्म में आपको ट्रैकिंग को ऑफ करने की भी सुविधा मिलती है। ऐसे में X को भी अपने यूजर्स की प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए ये ऑप्शन जरूर देना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ