हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PM-UDAY: घर पर मालिकाना हक चाहिए? शनिवार-रविवार लगेगा कैंप, निपटा लें सभी समस्याएं

DDA Camp For PM-UDAY: सरकार गरीबों के सिर पर छत देने के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसके लिए कई बार सस्ती फ्लैट स्कीम आती हैं तो कई बार एक तय रकम दी जाती है, जिससे उनको आर्थिक तौर पर मजबूती मिले।

विज्ञापन
File Photo

DDA Camp For PM-UDAY: केंद्र दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों के लिए एक योजना (PM-UDAY) चला रही है। इस योजना के तहत दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को उनके घर पर मालिकाना हक दिलाया जाता है। इसके लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने एक खास पहल शुरू की है। जिसमें लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कैंप लगाए गए हैं। इन कैंप को लगाने का आदेश दिल्ली के एलजी ने दिया था। कैंप में पिछले हफ्ते तक 13,000 से ज्यादा आवेदक पहुंचे थे।

कैंप का आयोजन

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले इस योजना की शुरुआत हुई थी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस योजना को लेकर पिछले महीने एक ऐलान किया। जिसमें अनधिकृत कॉलोनियों से जुड़ी तमाम समस्याओं को सुलझाने की बात कही गई। इसके लिए हर वीकेंड कैंप लगने का आदेश दिया गया। जिसमें अब तक 13,000 से अधिक आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: योग्य हैं फिर भी नहीं मिला PM आवास योजना का लाभ? घबराएं बिना कर लें यह काम

विज्ञापन

शनिवार-रविवार कैंप लगाए जाएंगे

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनी आवास अधिकार योजना (PM-UDAY) के तहत कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसमें अनधिकृत कॉलोनियों में मकानों के रजिस्ट्रेशन के प्रोसेस में मदद की जा रही है। आपको बता दें कि PM-UDAY का मकसद 1731 अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देना है। इसके लिए हर शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कैंप लगाए जा रहे हैं। जहां पर कॉलोनियों से जुड़ी समस्याओं का निवारण कर सकता है।

कैंप में कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

इन कैंप में ओनरशिप डॉक्यूमेंट्स, जीआईएस, नए रजिस्ट्रेशन और बिजली कनेक्शन के लिए लंबित मामलों को निपटाने का काम किया जाता है। कैंप में जाकर पीएम उदय योजना दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने संपत्ति का अधिकार ले सकते हैं। ये कैंप कुछ ही कॉलेनियों में लगाए गए हैं। अगर आपको मालिकाना हक मिल जाता है, इस प्रॉपर्टी को खरीद व बेच सकते हैं। साथ ही इसके लिए बैंक से लोन भी मिल सकता है। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए डीडीए पीएम उदय पोर्टल https://dda.gov.in/pm-uday/how-to-apply पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बड़े सरकारी डॉक्टर से कैसे मुफ्त में कराएं इलाज, ट्रिक जान लें आज, लाइन में लगने की जरूरत नहीं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola