Nitin Arora
Read More
Children Aadhaar Card: आज हमारी लगभग हर जरूरत के काम में आधार कार्ड का अलग ही महत्व है। बैंक ऋण से लेकर, नई नौकरी पाने और नया नंबर लेने से लेकर पीएफ पाने तक आधार हर चीज के लिए जरूरी है। लेकिन एक सवाल जो कई लोगों के मन में आ सकता है वह यह है कि UIDAI द्वारा जारी विशिष्ट आधार पहचान संख्या के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है? क्या बच्चों का भी बन सकता है आधार कार्ड? इसका उत्तर हां है और बच्चों के लिए अब आधार का होना काफी जरूरी हो गया है।
स्कूल में प्रवेश और बच्चों के लिए किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने से लेकर पासपोर्ट तक बनवाने के लिए आधार का होना महत्वपूर्ण है। तो, क्या इसके लिए कोई आयु सीमा है?
UIDAI के मुताबिक, आधार कार्ड लेने के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा नहीं है। इसका मतलब है कि आप नवजात शिशु के लिए भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
कई अस्पतालों ने नवजात शिशुओं को आधार के लिए नामांकित करना शुरू कर दिया है और वे इन दिनों जन्म प्रमाण पत्र के साथ आधार पावती पर्ची प्रदान करते हैं। वहीं, नवजात शिशुओं सहित 5 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाया जा सकता है।
ये आधार कार्ड नीले रंग के होते हैं और इन्हें बाल आधार कार्ड भी कहा जाता है। बच्चे के आधार के लिए कोई बायोमेट्रिक नहीं लिया जाता। आधार के लिए सिर्फ बच्चे की फोटो ली जाती है।
वहीं, माता-पिता में से किसी एक का आधार देना अनिवार्य है। यदि माता-पिता दोनों के पास आधार नहीं है, तो उन्हें पहले आधार के लिए नामांकन कराना होगा।
UPI-ATM Launched: ATM से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं, अब UPI से होगा ये काम
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।