SBI समेत ये बैंक दे रहे ग्रीन एफडी पर बंपर रिटर्न, आज ही करें इन्वेस्ट

Banks Giving Best Return On Green Fixed Deposit: अगर आप भी ग्रीन एफडी में इन्वेस्ट करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। कुछ बैंक इसमें पैसा इन्वेस्ट करने पर 8 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दे रहे हैं।

Fixed Deposit highest interest Rates

Banks Giving Best Return On Green Fixed Deposit: आज के टाइम मन अगर निवेश की बात आती है तो पहला नाम फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी का आता है। आम आदमी एफडी में पैसा जमा करके उसपर ब्याज कमाना ज्यादा सेफ मानता है। इस बीच मार्केट में ग्रीन एफडी भी आ चुकी है। जानें वह बैंक कौन-से हैं, जो ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट पर दे रहे बेस्ट इंटरेस्ट रेट?

विज्ञापन

ग्रीन एफडी क्या है?

दुनिया में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ती जा रही है। इसी कारण इस सेक्टर में निवेश की जरूरत भी बढ़ रही है। इसी सोच से ग्रीन एफडी का कॉन्सेप्ट निकला है। इसमें लगाया जाने वाला पैसा पर्यावरण को बचाने के काम आता है।

विज्ञापन

ये बैंक दे रहे ग्रीन एफडी पर बंपर रिटर्न

ग्रीन एफडी आम फिक्स्ड डिपॉजिट से अलग होती है। इस तरह की एफडी में पैसा ग्रीन प्रोजेक्ट्स और एक्टीविटी की फाइनेंसिंग के लिए लगाया जाता है। ये 6 बैंक ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दे रहे हैं।

  • बैंक ऑफ बडौदा

इस बैंक में ग्रीन डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट 6.40 परसेंट से लेकर 7.15 परसेंट तक है। इसके साथ-साथ निवेश की अवधि 12 महीने से 2201 दिनों की है।

विज्ञापन
  • एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक

जीएफडी पर इस बैंक में ब्याज दरें 6.75 परसेंट से 8 परसेंट तक की है। वहीं निवेश की अवधि 12 से 120 महीने की है।

विज्ञापन
  • एसबीआई बैंक

भारतीय स्टेट बैंक ग्रीन डिपॉजिट पर 6.40 फीसदी से लेकर 6.65 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है, जिसमें इन्वेस्ट करने ला टाइम पीरियड 1111 दिन से 2222 दिनों का है।

  • इंडियन ओवरसीज बैंक

इस बैंक में 999 दिनों के टाइम पीरियड पर जीएफडी के लिए 6.8 परसेंट ला इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।

विज्ञापन
  • साउथ इंडियन बैंक

इसमें ग्रीन डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.5 फीसदी है। इसक साथ-साथ निवेश करने की अवधि 66 महीने की है।

  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ग्रीन डिपॉजिट पर 5.70 फीसदी से 5.85 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट दिया जा रहा है। इसमें इन्वेस्ट करने का टाइम पीरियड 1111 दिन से 3333 दिनों की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ