Interest Rate Hike: अब इस बैंक ने दिया अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका, 12 अगस्त से बदल जाएगा ये न‍ियम

Bank of Baroda

Interest Rate Hike: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंक लगातार अपने ग्राहकों को लोन ब्याज दरों (Interest Rate) में बढ़ोतरी का झटका दे रही है। बैंकों की इस सूची में अब बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) का नाम भी जुड़ गया है।

विज्ञापन

बीओबी ने विभिन्न अवधि वाले लोन के लिए एमसीएलआर आधारित ऋण दर में 0.20 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा कि उसने MCLR रेट बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह बढ़ोतरी 12 अगस्त से प्रभावी होगी।

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक साल की अवधि की बेंचमार्क MCLR को 7.65 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.70 प्रतिशत कर दिया है। ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज की ब्याज दरें इसी के आधार पर तय होती हैं। वहीं एक महीने की अवधि के कर्ज के लिए MCLR को 0.20 प्रतिशत बढ़ाकर 7.40 प्रतिशत कर दिया है। जबकि तीन महीने और छह महीने वाली अवधि के लोन के लिए MCLR को 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर क्रमश: 7.45 और 7.55 प्रतिशत करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बैंक ऑफ बड़ौदा से पहले एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, पीएनबी, केनरा बैंक और देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई भी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुके हैं।

आपको बता दें कि खुदरा महंगाई को काबू में लाने के लिये आरबीआई ने नीतिगत दर रेपो को 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 5.4 फीसदी कर दिया था। मई के बाद से यह बेंचमार्क रेट में तीसरी बढ़ोतरी थी। इसके बाद कई बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ