Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

Bank Holiday: फरवरी में 9 द‍िन बंद रहेंगे बैंक, देखें State-wise ल‍िस्‍ट

बैंक हॉल‍िडे के मामले में फरवरी का महीना बहुत कंजूस न‍िकला है. फरवरी में बहुत कम ही छुट्ट‍ियां है. दूसरे व चौथे शन‍िवार और रवि‍वार को छोड़कर कोई अन्‍य छुट्टी नहीं है. महाश‍िव रात्र‍ि भी रव‍िवार को ही है.

Author
Written By: Vandana Bharti Updated: Feb 5, 2026 13:39
फरवरी महीने में बैंकों में कब-कब हॉल‍िडे है, यहां चेक करें

Bank Holiday February List : आरबीआई (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, फरवरी 2026 में रविवार और शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें कुछ छुट्टियां पूरे देश के लिए हैं और कुछ विशिष्ट राज्यों के क्षेत्रीय त्योहारों के कारण हैं. बता दें क‍ि इस साल महाशिवरात्रि रविवार को पड़ रही है, इसलिए इसके लिए अलग से कोई छुट्टी कार्यदिवस (Working day) पर नहीं मिलेगी. यहां फरवरी 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट देखें :

राशन को लेकर बड़ा कदम, अनाज की जगह कैश देगी मोदी सरकार, सीधे अकाउंट में आएंगे राशन के पैसे!

---विज्ञापन---

फरवरी 2026 में सभी राज्यों के लिए छुट्टियां

ये छुट्टियां देश के सभी सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों पर लागू होंगी:
1 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 फरवरी रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 फरवरी शनिवार (दूसरा शनिवार)
15 फरवरी रविवार (साप्ताहिक अवकाश / महाशिवरात्रि)
22 फरवरी रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
28 फरवरी शनिवार (चौथा शनिवार)

PM Kisan 22th Installment: अगले 2 द‍िन में नहीं कराया ये काम तो अटक जाएगी क‍िस्‍त, नहीं म‍िलेंगे 2000 रुपये

---विज्ञापन---

राज्यों के अनुसार क्षेत्रीय छुट्टियां
विशिष्ट त्योहारों के कारण कुछ राज्यों में बैंक इन तारीखों को भी बंद रहेंगे:
1 फरवरी (रविवार): गुरु रविदास जयंती (चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब)
18 फरवरी (बुधवार): लोसार (सिक्किम – गंगटोक)
19 फरवरी (गुरुवार): छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (महाराष्ट्र – मुंबई, नागपुर, बेलापुर)
20 फरवरी (शुक्रवार): राज्य स्थापना दिवस (अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम)

Free LPG cylinder: होली, दिवाली पर फ्री गैस स‍िलेंडर देगी द‍िल्‍ली सरकार; जानें कैसे म‍िलेगा आपको लाभ

उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लिए स्थिति
अगर आप द‍िल्‍ली या यूपी में हैं, तो आपके लिए फरवरी महीने में केवल साप्ताहिक छुट्टियां यानी 4 रविवार और 2 शनिवार ही बैंक अवकाश रहेंगे. यूपी और दिल्ली में इस महीने कोई अतिरिक्त क्षेत्रीय अवकाश नहीं है.

बैंक की शाखाएं बंद रहने पर आप ATM, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का इस्‍तेमाल 24/7 कर सकते हैं. चेक क्लीयरेंस जैसे कामों के लिए छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही बैंक जाएं.

First published on: Feb 05, 2026 01:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.