Dhurandhar-2: बॉक्स ऑफिस ही नहीं शेयर बाजार में भी धुरंधर-2 का धमाका; PVR INOX के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, निवेशकों की चांदी

पहले दिन 100 करोड़ रुपये की कमाई से बॉक्स ऑफिस हिलाया, तो आज शेयर बाजार में PVR INOX के शेयरों को रॉकेट बना दिया। निवेशकों की जेब में आए करोड़ों और कंपनी का मार्केट कैप 10000 करोड़ रुपये के पार! क्या आपने देखी इस साल की सबसे बड़ी फिल्म? जानिए कैसे एक फिल्म ने बदल दी शेयर बाजार की चाल।

Dhurandhar-2.jpg_aeea74
विज्ञापन

Dhurandhar-2 Effect on Share Market: बॉलीवुड की लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर धुरंधर-2 ने मनोरंजन जगत के साथ-साथ निवेश की दुनिया में भी हलचल पैदा कर दी है। फिल्म की ऐतिहासिक ओपनिंग का सीधा फायदा देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) को मिला है। शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे हैं।

1000 रुपये के पार निकला शेयर

फिल्म की शानदार ओपनिंग (पहले दिन 100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई) के बाद शुक्रवार को पीवीआर आईनॉक्स का शेयर 3.50% से ज्यादा चढ़कर 1029 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक हफ्ते (13 मार्च से अब तक) की बात करें तो कंपनी के शेयरों में करीब 5.60% की बढ़त दर्ज की गई है।

Advertisment

मार्केट कैप में Rs 360 करोड़ का इजाफा
धुरंधर-2 के क्रेज का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज एक दिन के कारोबार में पीवीआर आईनॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Market Cap) करीब 360 करोड़ रुपये बढ़ गया। गुरुवार को कंपनी की मार्केट वैल्यू 9744.38 करोड़ रुपये थी, जो शुक्रवार को बढ़कर 10,104.78 करोड़ रुपये के पार निकल गई।

विशेषज्ञों को भी किया हैरान
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते दबदबे के बावजूद धुरंधर-2 ने जिस तरह से दर्शकों को सिनेमाघरों तक वापस बुलाया है, वह काबिले तारीफ है। जानकारों का अनुमान है कि: फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है। मल्टीप्लेक्स चेन के लिए यह फिल्म गेम-चेंजर साबित होगी, क्योंकि इससे न केवल टिकट खिड़की बल्कि फूड एंड बेवरेज (F&B) सेगमेंट में भी भारी कमाई होगी।

विज्ञापन

थिएटर बिजनेस के लिए बूस्टर डोज
लंबे समय से सुस्त पड़े सिनेमाई कारोबार के लिए धुरंधर-2 एक संजीवनी की तरह आई है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि बड़े पर्दे का जादू अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर फिल्म की रफ्तार इसी तरह जारी रही, तो आने वाले हफ्तों में पीवीआर के शेयरों में और भी बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ