PAN Card Holder: बिग अलर्ट! आपके PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल कर कोई ले सकता है लोन, तुरंत ऐसे करें चेक और शिकायत
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

PAN card fake loan: देश में कई लोन ऐप बंद भी की गई हैं और कई चल भी रही हैं। हालांकि, यहां बात PAN कार्ड के गलत इस्तेमाल की है। कई ऐप ऐसे हैं, जहां जाकर कोई भी व्यक्ति केवल अपना पैन और आधार कार्ड की जानकारी को साझा करके पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकता है। ऐसे में किसी ने आपके पैन कार्ड का कहीं भी और किसी भी चीज के लिए दुरुपयोग तो नहीं किया? इस बारे में जानकारी होनी चाहिए।
उदाहरण के तौर पर बात करें तो बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और अभिनेत्री सनी लियोनी जैसे कई सेलिब्रिटीज के पैन कार्ड पर गलत तरीके से लोन लेने के मामला सामने आ चुका है। यहां ये भी क्लीयर कर लें कि ना सिर्फ किसी ऐप के जरिए बल्कि साइबर फ्रॉड के जरिए भी अन्य व्यक्ति आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर लोन ले सकता है।
लोन तो ले लिया, लेकिन ना चुकाने पर कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। CIBIL पर भी बहुत खराब असर पड़ता है। अब आपको जानना चाहिए कि कैसे आप पता लगाएं कि कहीं आपको पैन कार्ड पर तो किसी ने गलत निगाहें नहीं लगा रखीं?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: