टेक दिग्गज कंपनी अमेजन में काम करने वाले कर्मचारियों की धड़कने तेज हो गई हैं, क्योंकि उनके लिए अगला 48 घंटा बेहद क्रूशियल होने वाला है. रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अमेजन, जिन 16000 लोगों की छंटनी करने वाला है, वह इसी सप्ताह कर देगा. कहा जा रहा है कि कर्मचारियों की छंटनी एक बड़े रीस्ट्रक्चरिंग अभियान का हिस्सा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, छंटनी का यह नया दौर भारत में स्थित टीमों पर पहले से ज्यादा असर डाल सकता है.
WhatsApp यूज करने के लिए देना होगा पैसा! कंपनी जल्द ला सकती है सब्सक्रिप्शन प्लान
भारत पर असर
पिछली छंटनियों के विपरीत, इस बार भारतीय टीमों पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका है. बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में स्थित अमेजन के बड़े ऑफिस इस कटौती की जद में आ सकते हैं. भारतीय कर्मचारियों के लिए सबसे ज्यादा खतरा Amazon Web Services (AWS), Prime Video और Retail Operations में काम करने वाली टीमों पर है.
क्यों हो रही है ये छंटनी?
अमेजन के सीईओ एंडी जेसी (Andy Jassy) ने इसके पीछे दो मुख्य कारण बताए हैं. पहला नौकरशाही खत्म करना (Removing Bureaucracy). कंपनी का मानना है कि कोरोना काल में बहुत ज्यादा हायरिंग होने से मैनेजमेंट की कई परतें (Layers) बन गई थीं, जिन्हें अब कम किया जा रहा है ताकि कंपनी तेजी से काम कर सके. और दूसरी वजह है रीस्ट्रक्चरिंग. यह 2025 के अंत में शुरू हुई उस योजना का दूसरा चरण है, जिसके तहत कंपनी कुल 30000 कॉर्पोरेट नौकरियां खत्म करने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
Gold Silver Price Live: सोना चांदी नए रिकॉर्ड स्तर पर, जानें आज सोने चांदी का ताजा भाव
किसे सबसे ज्यादा खतरा है?
व्हाइट-कॉलर कर्मचारी: यह छंटनी पूरी तरह से कॉर्पोरेट और ऑफिस में काम करने वाले (White-collar) कर्मचारियों के लिए है.
वेयरहाउस स्टाफ सुरक्षित: जो लोग अमेजन के गोदामों (Fulfillment Centers) में या डिलीवरी का काम करते हैं, वे फिलहाल इस कटौती से सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण
मीडिया रिपोर्ट्स और एम्प्लॉई फोरम Blind और Reddit के अनुसार, प्रभावित कर्मचारियों को 28 या 29 जनवरी तक ईमेल मिलना शुरू हो सकते हैं. अगर आप या आपका कोई जानने वाला अमेजन में काम करता है, तो यह ध्यान रखें कि कंपनी आमतौर पर 90 दिनों की ‘पेरोल’ सुविधा और सेवरेंस पैकेज देती है ताकि कर्मचारी नई नौकरी ढूंढ सकें.










