अडानी ग्रुप को नुकसान पहुंचाने के बाद, हिंडनबर्ग जल्द जारी करेगा 'एक और बड़ी रिपोर्ट', किया ये दावा

Hindenburg new report

Hindenburg Report: अमेरिका स्थित शॉर्ट सेलिंग इन्वेस्टमेंट रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने दावा किया है कि वह जल्द ही कॉर्पोरेट धोखाधड़ी और दुर्भावना को उजागर करने वाली एक और ‘बड़ी’ रिपोर्ट जारी करेगा। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अमेरिकी बाजारों के बंद होने के कुछ मिनट बाद बुधवार को एक ट्वीट में लिखा, ‘नई रिपोर्ट जल्द- एक और बड़ी रिपोर्ट’।

हिंडनबर्ग रिसर्च क्या है?

हिंडनबर्ग रिसर्च की स्थापना 2017 में नाथन एंडरसन ने की थी। यह एक फोरेंसिक वित्तीय रिसर्च फर्म है जो इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेटिव का विश्लेषण करती है। हिंडनबर्ग अपनी वेबसाइट पर लिखता है कि वह ‘मानव निर्मित आपदाओं’ पर नजर रखता है, जैसे अनियमितताएं, कुप्रबंधन, और अघोषित संबंधित-पार्टी लेनदेन। कंपनी अपनी पूंजी लगाकर काम करती है। हिंडनबर्ग ने अपनी वेबसाइट के अनुसार, 2017 के बाद से कम से कम 16 कंपनियों में संभावित गड़बड़ी को चिह्नित किया है।

अडानी ग्रुप को पहुंचाया भारी नुकसान

हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट, जिसका शीर्षक ‘अडानी ग्रुप: हाउ द वर्ल्ड्स थर्ड रिचेस्ट मैन इज पुलिंग द लार्जेस्ट कॉन इन कॉर्पोरेट हिस्ट्री’ था, इसे 24 जनवरी 2023 को प्रकाशित किया गया था और टीम ने 25 जनवरी 2023 को इसे ट्विटर पर साझा किया।

रिपोर्ट में लेखांकन धोखाधड़ी, स्टॉक हेरफेर और अन्य कॉर्पोरेट प्रशासन चूकों का आरोप लगाया गया, जिसके कारण भारतीय अरबपति गौतम अडानी के समूह के बाजार मूल्य से करीब 140 अरब डॉलर कम हो गए। हालांकि, समूह ने हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ