हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

ISOMES के छात्रों को मिला BAG की CMD अनुराधा प्रसाद से सफलता का मंत्र, ओरिएंटेशन में सीखे ग्राउंड रिपोर्टिंग के गुर

भविष्य के पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएमडी अनुराधा प्रसाद ने निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने छात्रों से कहा कि पत्रकारिता के इस चुनौतीपूर्ण सफर में हमेशा अपने काम और खुद के प्रति ईमानदार व सच्चे बने रहें.

विज्ञापन

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज (ISOMES) में मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म, एंकरिंग, रिपोर्टिंग और वीडियो एडिटिंग के डिग्री और डिप्लोमा के नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने लिए विद्यार्थियों को मीडिया जगत के शीर्ष दिग्गजों से सीधे संवाद और मार्गदर्शन का अनूठा अवसर मिला.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इस मौके पर बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया लिमिटेड की सीएमडी अनुराधा प्रसाद, चैनल हेड मानक गुप्ता, एंकर आशा झा, पॉलिटिकल एडिटर अदिति नागर, एग्जीक्यूटिव एडिटर सुकेश रंजन, न्यूज24 मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के डिप्टी एडिटर अभिलाष मिश्रा, सीईओ रूपाली फर्नांडीस और डिप्टी एडिटर संजीव त्रिवेदी मंच पर मौजूद रहे.

ISOMES की डायरेक्टर तनुजा शंकर के स्वागत भाषण के बाद कॉलेज के छात्र देवांश, आर्यन कपूर और खिजरा खान ने संस्थान में अपने शुरुआती अनुभवों को साझा करते हुए आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

इसके बाद भविष्य के पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएमडी अनुराधा प्रसाद ने निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता की अहमियत पर जोर दिया. उन्होंने छात्रों से कहा कि पत्रकारिता के इस चुनौतीपूर्ण सफर में हमेशा अपने काम और खुद के प्रति ईमानदार व सच्चे बने रहें. उन्होंने कहा कि ISOMES के इन ऊर्जावान और महत्वाकांक्षी छात्रों के बीच आकर वे खुद को हमेशा युवा और गतिशील महसूस करती हैं.

चैनल हेड मानक गुप्ता ने छात्रों के साथ एक इंटरेक्टिव सेशन किया, जहां विद्यार्थियों ने अच्छे पत्रकार के गुण और ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान ध्यान रखने योग्य सावधानियों को लेकर कई सवाल पूछे.

विज्ञापन

पॉलिटिकल एडिटर, अदिति नागर ने नए सफर की शुरुआत कर रहे छात्रों को रोजाना अखबार पढ़ने और देश-दुनिया की घटनाओं से लगातार अपडेट रहने की सख्त सलाह दी. वहीं, सुकेश रंजन, आशा झा और संजीव त्रिवेदी ने छात्रों को मीडिया जगत की वास्तविकताओं, फील्ड रिपोर्टिंग की जमीनी चुनौतियों और न्यूजरूम के तनाव से निपटने के व्यावहारिक अनुभव साझा किए.

ओरिएंटेशन के समापन पर आयोजित ‘फ्रेशर्स नाइट’ में छात्रों ने ग्लैमरस अंदाज में रैंप वॉक किया और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम के जज रिमझिम जेठानी और सनी सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास के आधार पर बेहतरीन प्रतिभागियों को ‘मिस्टर और मिस फ्रेशर 2026’ के खिताब से नवाजा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola