48 की माइलेज, 115 kmph की स्पीड; 7000 रुपये देकर घर ले जाएं Yamaha की यह बाइक 

Yamaha FZ S Fi में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 115 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। बाइक में सिंपल हैंडलबार और तेज स्पीड के लिए 7250 rpm निकलता है। यह बाइक एलईडी हेडलाइट और टेललाइट के साथ ऑफर की जा रही है।

Yamaha FZ FI

Yamaha FZ FI

Yamaha FZ FI: यामाहा की हाई स्पीड बाइक्स के युवा दीवाने हैं, कंपनी की एक धाकड़ बाइक है Yamaha FZ FI. इसमें 790 mm की सीट हाइट है, जिससे इसे चलाना आसान है। यह बाइक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 48 kmpl की हाई माइलेज देती है। बाइक में डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। बाइक में स्टाइलिश टेललाइट दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिल रही यह बेस्ट डील

Yamaha FZ FI शुरुआती कीमत 1.16 लाख एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक को आसान ईएमआई में भी खरीदने का मौका है। आप इसे 6743 रुपये डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको 3 साल और 10 फीसदी ब्याजदर के साथ हर महीने 4626 रुपये की किस्त देनी होगी। बता दें बैंक, एरिया के हिसाब से ब्याजदर और डाउन पेमेंट में बदलाव किया जा सकता है।

Yamaha FZS FI

विज्ञापन

2 वेरिएंट और हाई पावर इंजन

यामाहा की इस बाइक में 149cc का सॉलिड इंजन मिलता है, यह बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। बाइक का कुल वजन 135 kg का है, इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। Yamaha की इस बाइक में 2 वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह जबरदस्त बाइक 12.2 bhp की पावर और 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। Yamaha FZ S Fi में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और 115 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। बाइक में सिंपल हैंडलबार और तेज स्पीड के लिए 7250 rpm निकलता है। यह बाइक एलईडी हेडलाइट और टेललाइट के साथ ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ