धुंध में कार चलाते हुए दिन में लो-बीम पर करें लाइट का यूज, Intersections पर रहें अधिक सावधान

Winter driving tips details in hindi: कम विजिबिलिटी में हमें हमेशा आगे चल रहे वाहन से एक तय दूरी बनाकर ड्राइव करना चाहिए।

winter driving mishap, tips to drive safe in fog

winter driving mishap tips to drive safe

विज्ञापन

Winter driving tips details in hindi: सर्दियों में कोहरा सड़कों पर विजिबिलिटी कम कर देता है। ऐसे में सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। धुंध में अगर हम कार ड्राइव करते हुए छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखें तो किसी भी अनहोनी से बच सकते हैं। कोहरे के दौरान चौराहों से गुजरते हुए हमें अधिक सावधान रहना चाहिए। हमेशा अपने व्हीकल की स्पीड कम रखें और जब सुरक्षित हो तभी आगे बढ़ें। इसके अलावा हेडलाइट और फॉग लाइट के बल्ब खराब नहीं होने चाहिए। लाइटों के शीशे साफ होने चाहिए।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Winter driving tips

विज्ञापन

उसी रास्ते को चुनें जिसके रूट मैप, रोड कंडीशन को आप जानते हों

दिल्ली परिवहन विभाग से सेवानिवृत अधिकारी नंदगोपाल के अनुसार धुंध के दौरान हमेशा उस रास्ते को चुनें जिसके रूट मैप, रोड कंडीशन के बारे में आप जानते हों। शॉर्टकट और जिस रूट के बारे में पता न हो तो उसे रास्ते से जाने से बचना चाहिए। घर से निकलने से पहले मौसम, कोहरे और रास्ते के बारे में पूरी जानकारी पता कर लें। गाड़ी को तेज गति में चलाने से बचें। कार के आगे और पीछे रिफलेक्टर भी लगा सकते हैं। इससे दूसरे ड्राइवर अलर्ट होंगे। वहीं, कार के वींडशील्ड वाइपर चेक करें डैमेज ब्लेड और रबड़ को बदलवा लें।

लो बीम पर हेडलाइट का प्रयोग करें

कोहरा अधिक होने पर दिन में लो बीम पर हेडलाइट का प्रयोग कर सकते हैं। अगर गाड़ी में फॉग लाइट है तो वह भी धुंध को काटने में मदद करेगी। याद रखें धुंध के दौरान हाई टीम पर कार न चलाएं इससे फॉग तो रिफ्लेक्ट होगा ही सामने से आ रहे कार ड्राइवर की भी विजिबिलिटी बाधित होगी। कार में मिलने वाले क्लाइमेट कंट्रोल का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा हमें टायर के प्रेशर का पूरा ध्यान  रखना चाहिए। हर 15 दिन में टायर में हवा भरवाएं। कार में मिलने वाले डिफॉगर फीचर का यूज कर सकते हैं।

विज्ञापन

आगे चल रहे वाहन से एक तय दूरी बनाकर ड्राइव करें

एक्सपर्ट कहते हैं कि कम विजिबिलिटी में हमें हमेशा आगे चल रहे वाहन से एक तय दूरी बनाकर ड्राइव करना चाहिए। जिससे जरूरत पड़ने पर हमें अपने व्हीकल को कंट्रोल करने का पर्याप्त समय मिल सके। धुंध में ड्राइव करते हुए मोबाइल फोन चलाने से बचना चाहिए। चलती कार में म्यूजिक सिस्टम सेट करने या अन्य कुछ काम करने से ध्यान भटक जाता है और हादसा होने का खतरा बढ़ता है। घने कोहरे में ड्राइव करने से बचें। इमरजेंसी में बाहर जाना भी पड़े तो ड्राइव करते हुए चौकन्ना रहें। आसपास चल रहे वाहनों का ध्यान रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ