विंडशील्ड वाइपर से लेकर लाइट तक सर्दियों में कार चलाते हुए इन बातों का रखें ध्यान

Winter car maintenance tips: सर्दियों में कोहरे के चलते दृश्यता कम रहती है, हमें अपनी कार की हेडलाइट, टेललाइट और पार्किंग लाइट के बल्ब चेक करने चाहिए।

winter car care tips, winter car maintenance, auto news

winter car care tips

विज्ञापन

Winter car maintenance tips: नॉर्थ इंडिया में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। सर्दियों में धुंध सड़क पर व्हीकल चलाते हुए हमें परेशान करती है। लेकिन अगर हम ड्राइविंग करते हुए कुछ सामान्य से बातों का ख्याल रखें तो वाहन चलाते हुए सड़क पर आने वाली किसी भी परेशानी से बच सकते हैं। आइए आपको इस आर्टिल में कार चलाने के दौरान बरते जाने वाली कुछ सावधानियों के बारे में बताते हैं।

वीडियो पर क्लिक कर देखें Winter car care tips

एलईडी की बजाए हैलोजन बल्ब

पहले बात करते है बैटरी की। अकसर सर्दियों में बैटरी डाउन होने, सेल्फ न लेने की परेशानी होती है। अमूमन कार बैटरी तीन से पांच साल तक चलती है। अगर बैटरी परेशानी कर रही है तो उसे तुरंत मैकेनिक को देखाकर फुल चार्ज करवाएं या फिर बदल लें। नोएडा के एक नामी कार कंपनी में सर्विस मैनेजर कुलदीप सिंह के मुताबिक सर्दियों में कोहरे में दृश्यता कम रहती है, हमें अपनी कार की हेडलाइट, टेललाइट और पार्किंग लाइट चेक कर लेनी चाहिए की वह ठीक चल रही हैं या नहीं। अगर कोई बल्ब खराब हो तो उसे तुरंत बदलवा लें। हेडलाइट में येलो रंग की फिल्म लगा सकते हैं। धुंध में एलईडी की बजाए हैलोजन बल्ब ज्यादा दृश्यता देते हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें- सर्दी में फॉलो करें कार मेंटेनेंस के यह आसान टिप्स, कभी नहीं होंगे ऑफिस पहुंचने में लेट

खराब विंडशीलड वाइपर बदलें

सर्दियों में पुराने इंजन ऑयल और कूलेंट को बदल लेना चाहिए। पुराना ऑयल गंदा हो जाता है। सर्दियों में इंजन इससे अतिरिक्त दबाव पड़ता है। कूलेंट कम होने की स्थिति में कार जल्र्दी गर्म होने और कार के पार्ट्स खराब होने का खतरा रहता है। वहीं, कार के विंडशीलड वाइपर को चेक कर लें। कई कार इनका रबड़ पुराने होने से खराब हो जाते हैं। हमें सर्दियों में धुंध को खत्म करने के लिए कारों में दिए क्लाइमेट कंट्रोल के फीचर को यूज करना चाहिए।

कार की ब्रेक पैडल और डिस्क ब्रेक की जांच करवाएं 

सर्दियों में कार स्टार्ट करने से पहले चाबी लगाकर कुछ देर रुकें। बैटरी तक करंट जानें दें। इसके अलावा इंजन स्टार्ट करने के बाद एकदम गियर में डालकर तेज रेस न दें। स्टार्ट करने के कुछ क्षण बाद तक ऑयल इंजन में रोटेट होने दें। इसके अलावा कार के टायर प्रेशर को नियमित रूप से जांच करें। कम हवा होने से इंजन पर दबाव पड़ता है और माइलेज कम निकलती है। वहीं, हमें कार के ब्रेक पैडल और डिस्क ब्रेक की मैकेनिक से चेक करवानी चाहिए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ