Wagon R 2023: अभी बुकिंग की तो 4,4000 रुपये की होगी बचत, 34kmph की है माइलेज, कीमत 6 लाख से भी कम

maruti suzuki wagon r

wagon r 2023

Wagon R 2023: Maruti Suzuki ने हाल ही में फरवरी 2023 की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी के मुताबिक घरेलू बाजार में इस माह Wagon R के कुल 1,47,467 यूनिट की बिक्री है। जबकि फरवरी 2022 में यह संख्या 1,33,948 थी। इसमें 9.6% की बढ़ोत्तरी हुई है। Wagon R कार की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने लोगों के लिए आकर्षक ऑफर निकाला है।

विज्ञापन

5 सीटर हैचबैक कार के 11 वेरिएंट 

कार देखो वेबसाइट के मुताबिक मारुति वैगन आर पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। कार बुकिंग करवाने पर ग्राहकों की 44,000 रुपये तक की बचत होगी। मारुति वैगन आर 5 सीटर हैचबैक कार है। इस कार की शुरूआती कीमत 5.53 से 7.41 लाख रुपये एक्स शोरुम है। इस कार के 11 वेरिएंट्स बाजार में उपलब्ध है। यह कार पेट्रोल और सीएनजी दो इंजन ऑप्शन में मौजूद है।

विज्ञापन

wagon r 2023

विज्ञापन
और पढ़िए – कम कीमत और ज्यादा माइलेज के साथ लॉन्च होगी Tata की यह धांसू कार, Maruti की इस कार को सबसे अधिक खतरा

2025 में फ्लेक्स फ्यूल में आएगी Wagon R 

कार में 341L का बूट स्पेस है। पेट्रोल पर इसका माइलेज 24kmph और सीएनजी पर 34kmph है। कार में 998 और 1197 सीसी का इंजन है। जो 55.92 और 88.5 bhp की पावर क्षमता रखती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मौजूद हैं। इसके अलावा हाल ही में कंपनी ने अपनी सबसे अधिक बिकने वाली Wagon R को फ्लेक्स फ्यूल में लॉन्च करने की घोषणा की है। यह कार मार्केट में साल 2025 तक बाजार में उपलब्ध होगी। बता दें फ्लेक्स फ्यूल में एक निश्चित अनुपात में इथेनॉल और पेट्रोल का मिश्रण होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ