कम कीमत और ज्यादा माइलेज के साथ लॉन्च होगी Tata की यह धांसू कार, Maruti की इस कार को सबसे अधिक खतरा
Edited By Amit Kasana

tata nano electric
Edited By Amit Kasana

tata nano electric
Tata Nano EV: टाटा नेनो अपने नए अवतार में जल्द ही लॉन्च होगी। इस बार इसे किफायती EV कार के रूप में लॉन्च किया जाएगा। एक बार चार्ज होने पर यह कार 315 किमी तक चल सकेगी। ऑटो एक्सपर्ट इस कार को maruti suzuki alto के लिए सबसे अधिक खतरा बता रहें हैं।
फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च की डेट का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह 624cc की छोटी हैचबैक कार होगी। जिसकी शुरूआती कीमत 8 लाख रुपये एक्स शोरुम रखी जाने का अनुमान है। कार बीएस6 एमिशन के नय नियमों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में 38bhp पावर की बैटरी लगाई गई है जो 51Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। 4-स्पीड मैनुअल या ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ इस कार में 19.2 kWh और 24 kWh की दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 250 किमी और 315 किमी की ड्राइविंग रेंज देंगी। फास्ट चार्जर से यह कार दो से तीन घंटे और सामान्य चार्जर से यह कार चार से छह घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इसमें बड़ा बूट स्पेस है।
Tata Nano EV में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, एसी, फ्रंट पावर विंडो, ब्लूटूथ, मल्टी-इन्फोर्मेशन डिस्प्ले और रिमोट लॉकिंग सिस्टम होगा। इसके अलावा कार में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ और इंटरनेट कनेक्टिविटी, 6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: