Volkswagen की इस कार में 521 लीटर का बूट स्पेस, मिलेगी 19.40 kmpl की माइलेज, जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

Volkswagen Virtus
Edited By Amit Kasana

Volkswagen Virtus
Sedan Cars: इंडियन कार मार्केट में Volkswagen की कारों को लोग उसके सेफ्टी फीचर्स के लिए पसंद करते हैं। हाल ही में कंपनी की सेडान कार Volkswagen Virtus को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिले हैं। यह फैमिली कार है। बाजार में यह कार शुरूआती कीमत 11.47 लाख से 18.57 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है।
बाजार में इस कार का Hyundai Verna, Skoda Slavia, Maruti Suzuki Ciaz, और Honda City से सीधा मुकाबला है। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर जैसी फीचर्स हैं। कार में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है।

Volkswagen Virtus
Volkswagen Virtus में 1-लीटर और 1.5-लटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। जो अधिकतम 150 PS की पावर और 250 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार 19.40 kmpl की माइलेज देती है। कार में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

Volkswagen Virtus
कार में सिंगल-पैन सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Volkswagen Virtus दो ट्रिम Dynamic Line (Comfortline, Highline, Topline) और Performance Line (GT Plus) में मिलती है। बाजार में इसके 6 कलर ऑप्शन Curcuma Yellow, Rising Blue Metallic, Reflex Silver, Carbon Steel Grey, Candy White और Wild Cherry Red मिलते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: