308 लीटर का बड़ा Boot Space और 20 Kmpl की धाकड़ माइलेज, Toyota की यह नई कार SUV सेगमेंट में 'पासा पलटने' को तैयार

Toyota Taisor, Toyota cars, suv cars, petrol cars, cars under 7 lakhs
विज्ञापन

SUV Cars: इंडियन कार मार्केट में इन दिनों लोग SUV Cars को अधिक पसंद कर रहे हैं। बड़े टायर और हैचबैक कारों से कुछ ऊंची इन कारों को लेकर हर कंपनियां नए प्रयोग कर रही हैं। इसी कड़ी में कार निर्माता कंपनी Toyota ने कम कीमत और बेहतर माइलेज के साथ अपनी नई कार Taisor तैयार की है।

कंपनी की मोस्ट अवेटेउ upcoming B2-segment की SUV कार है

Toyota Taisor कंपनी की मोस्ट अवेटेउ upcoming B2-segment की SUV है। यह 5 सीटर कार शुरूआती कीमत 7.15 लाख से 11.15 लाख एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी। 4 इंजन ट्रांसमिशन वाली इस कार की लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1765 mm और हाइट 1550 mm है।

विज्ञापन

कार में पावरफुल 1197 cc का इंजन है

कार का व्हीलबेस 2520 mm है और ग्राउंट क्लीयरेंस 195 mm है। कार में 37 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। कार में पावरफुल 1197 cc का इंजन है। तीन सिलेंडर यह इंजन 90 PS और 6000 rpm की पावर जेनरेट करता है। कार का इंजन 113 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। फिलहाल कंपनी ने कार की माइलेज के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह कार 20 Kmpl से ज्यादा की माइलेज देगी और बाजार में maruti brezza,  hyundai venue को टक्कर देगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ