1 अप्रैल से नहीं बिकेंगी यह 6 कारें, लिस्ट में होंडा, हुंडई और स्कोडा शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रतिकात्मक तस्वीर

प्रतिकात्मक तस्वीर

Auto News: 1 अप्रैल से कई कार निर्माता कंपनियां अपनी कुछ कारें बंद करने जा रही हैं। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा कड़े किए BS6 उत्सर्जन नियमों के चलते कुछ डीजल कारें अब देश में नहीं बिकेंगी। नए नियमों के अनुसार वाहन निर्माता को अपने वाहनों के वास्तविक समय के उत्सर्जन डेटा को दिखाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने Kwid RXE वेरिएंट लॉन्च किया है

बंद होने वाली कारों में पहला नाम है Renault Kwid का। कंपनी ने अपनी पूरी लाइन-अप को अपडेट किया है। 800 सीसी की इस कार में को बंद कर दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने Kwid RXE वेरिएंट लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 4.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

विज्ञापन

होंडा ने इस कार को आधिकारिक वेबसाइट से हटाया

इसके अलावा Honda Amaze डीजल की बिक्री बंद कर दी है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। होंडा इंडिया ने पिछले साल कहा था कि उसका 1.5-लीटर डीजल इंजन नए उत्सर्जन मानदंडों को पूरा नहीं करेगा इसे देखते हुए इसे बंद किया जा सकता है।

विज्ञापन

होगी ऑक्टेविया और सुपर्ब सेडान बंद 

इसके अलावा Hyundai India i20 डीजल की बिक्री बंद होने की उम्मीद है। इससे पहले कंपनी ने Grand i10 Nios और Aura सबकॉम्पैक्ट सेडान के डीजल वेरिएंट को पहले ही बंद कर दिया है। माना जा रहा है कि ऑल्टो 800, इग्निस और सियाज कुछ ऐसे मॉडल हो सकते हैं जो अप्रैल 2023 के बाद बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं, निसान इंडिया के 1 अप्रैल, 2023 तक किक्स कॉम्पैक्ट एसयूवी को बंद करने की उम्मीद है। स्कोडा ऑटो इंडिया भी अप्रैल 2023 तक ऑक्टेविया और सुपर्ब सेडान को बंद कर देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ