हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बस ये 5 काम कर लें, दीवाली के पटाखों से बाइक-स्कूटर को नहीं होगा नुकसान

Protect your bike scooter from fire crackers: इस दिवाली अगर आप भी अपनी बाइक और स्कूटर को पटाखों से डैमेज होने से बचाना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं…

विज्ञापन

Diwali Bike-Scooter Care: पूरे देश में दिवाली का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। पहले की तुलना में अब पटाखों पर बैन है, लेकिन अभी भी काफी जगह लोग पटाखे जलाकर दिवाली सेलिब्रेट करते हैं। उन्हें लगता है कि पटाखों के बिना दिवाली पूरी नहीं होगी। वैसे कई बार इन्हीं पटाखों से बाइक-स्कूटर को काफी नुकसान पहुंचता है। पटाखों की वजह से गाडियां डैमेज हो जाती है और भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार तो भयंकर आअग लग जाती है। ऐसे में अपनी गाड़ी को पटाखों की वजह से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए यहां हम कुछ उपाय बता रहे हैं…

बाइक-स्कूटर को कवर न करें

अक्सर लोग दिवाली को अपनी बाइक  या स्कूटर को कवर कर देते है, जबकि ये सही नहीं है.. क्योंकि अगर कोई जलता हुआ पटाखा कवर पर गिरता है तो आग लगने के चांस बढ़ जाते हैं। कवर का कपड़ा पॉलीकार्बोनेट से बना हुआ होता है, जो पटाखे की चिंगारी से आग पकड़ सकता है। इसलिए कवर का इस्तेमाल ना करें।  दरअसल, बाइक- स्कूटर लोहे और एलुमिनियम की बनी होती है और यह डायरेक्ट चिंगारी से आग नहीं पकड़ सकती है।

खुले में पार्क ना करें बाइक

दिवाली के दिन अपनी बाइक-स्कूटर को ओपन जगह पर पार्क करने के बचें। क्योंकि ज्यादातर लोग पटाखे वहीं जलाते हैं। कोशिश करें कि दिवाली की रात अपनी बाइक या स्कूटर को किसी बंद जगह पर पार्क करें। खुले में पार्क करना खतरनाक साबित हो सकता है।

बाइक-स्कूटर के पास पटाखे जलाने से बचें

अगर  आपको मजबूरी में अपनी बाइक या स्कूटर को घर के सामने ही पार्क करना पड़ता है तो आपको सावधानी बरतनी होगी। गाड़ी के आस-पास पटाखे जलाने से बचें, वरना जरा सी गलती आगे भारी पड़ सकती है। इतना ही नहीं बच्चों को भी गाड़ियों से दूर पटाखों को जलाने के लिए कहे।

हमेशा फायर एक्सटिंग्विशर साथ रखें

दिवाली में पटाखे जलाने से आग लगने का खतरा कभी भी हो सकता है इसलिए पानी का इन्तजाम करें और हो सके तो घर पर फायर एक्सटिंग्विशर जरूर रखें। ताकि आग लगने पर काबू पाया जा सके । फायर एक्सटिंग्विशर आपके साथ दूसरों की भी मदद करेगा।

स्मार्ट पार्किंग ऐप्स करेगी मदद

अगर आपके पास पार्किंग की समस्या है तो आप स्मार्ट पार्किंग ऐप्स की हेल्प ले सकते हैं। ये ऐप्स एक सेफ पार्किंग जगह खोजने में मदद कर सकते हैं। इन ऐप्स का इस्तेमाल कर आप अपने बाइक-स्कूटर को एक सेफ जगह पर पार्क कर सकते हैं और उसे दिवाली की पटाखों से बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 10000 रुपये का कटेगा चालान अगर नहीं हुआ पॉल्यूशन चेक, 24 दिन में कटे 47000 चालान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें