हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

10 लाख से कम कीमत, CNG और EV इंजन; Tata की इस कार का Maruti और Hyundai के पास नहीं कोई तोड़!

Tata Tiago में 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह कार में ऑटो डिमिंग IRVM के साथ आती है। इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
TIAGO EV

Tata Tiago with CNG & EV: इंडियन कार बाजार में 10 लाख रुपये तक की कीमत वाली कार ज्यादा बिकती हैं। यहां लोग उन गाड़ियों को ज्यादा पसंद करते हैं, जो कम कीमत पर हाई माइलेज देती हों। बाजार में टाटा मोटर्स की ऐसी ही एक कार है Tiago . खास बात यह है कि इस कार में सीएनजी, इलेक्ट्रिक और पेट्रोल तीन इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह पांच सीटर कार है, जिसमें कंपनी एडवांस सेफ्टी फीचर्स ऑफर करती है। इसे फ्रंट से बेहद क्यूट लुक दिया गया है। यह कार जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस और व्हीलबेस के साथ आती है। कार में सीट बेल्ट रिमाइंडर और छह एयरबैग मिलते हैं। आइए आपको एक-एक कर तीनों इंजन ऑप्शन की डिटेल बताते हैं।

 

Tata Tiago Car  Specifications
Price
Rs. 6.97 Lakh onwards
Mileage
19 to 28.06 kmpl
Engine 1199 cc
Safety
4 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

सिंगल चार्ज पर 315 km तक की ड्राइविंग रेंज

Tata Tiago Ev में 15 इंच के डुअल अलॉय व्हील दिए गए हैं। यह कार शुरुआती कीमत 8.43 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है। इसका टॉप मॉडल 12.62 लाख Lakh ऑन रोड मिलता है। इसमें USB टाइप-सी पोर्ट चार्जर दिया गया है, जिससे आप अपना मोबाइल, लैपटॉप और अन्य गेट्स चलती कार में चार्ज कर सकते हैं। यह कार अलग-अलग बैटरी पैक पर 250 से लेकर 315 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है।

 

 

चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और हाई ड्राइविंग रेंज 

Tata Tiago XE CNG 8.10 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर की जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह कार 26.49 km/kg की हाई माइलेज देती है। यंग जनरेशन के लिए इस पांच सीटर कार है Tornado Blue, Daytona Grey, Flame Red और Opal कलर ऑप्शन आते हैं। यह i-CNG फीचर के साथ आती है, जिसमें कार पेट्रोल से सीएनजी पर ऑटोमैटिक रूप से शिफ्ट हो जाती है। एक बार फुल सिलेंडर होने पर यह कार लगभग 700 km से ज्यादा तक चलती है।

 

पेट्रोल वर्जन में यह कार 6.97 लाख रुपये ऑन रोड पर मिल रही 

Tata Tiago पेट्रोल पर यह कार शुरुआती कीमत 6.97 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर की जा रही है। कार का टॉप मॉडल 10.72 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। कार में 1.2-लीटर का पावरफुल इंजन पावरट्रेन मिलता है। हाई स्पीड के लिए इसमें 85 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। टाटा अपनी इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर करता है। कार में अलॉय व्हील मिलते हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं।

 

 

Tata Tiago में आते हैं ये स्मार्ट फीचर्स

  • Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
  • ईवी में इसमें 19.2 kWh और 24 kWh दो बैट्री पैक आता है।
  • 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
  • कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स है, जो हाई पिकअप देता है।
  • कार में ऑटो डिमिंग IRVM दिए गए हैं।
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है।
  • कार में पांच वेरिएंट XE, XM, XT (O), XT, और XZ+ ऑफर किए जाते हैं।

 

Tata Tiago

 

टाटा टियागो की खूबियां

  • अट्रैक्टिव लुक और डैशिंग स्टाइल
  • एडवांस सेफ्टी फीचर्स
  • हाई पावर मोटर मिलती है

 

ये भी पढ़ें:  नए अवतार में आएगी MG की यह स्मार्ट कार, Tata भी उलटफेर करने को तैयार

 

टाटा टियागो की खामियां

  • इंटीरियर को और बेहतर बनाया जा सकता था
  • रियर सीट पर लेग स्पेस और बढ़ा होना चाहिए था
  • लाइट इम्प्रूव होनी चाहिए
  • तेज स्पीड में हाईवे पर वाइब्रेशन करती है

 

ये भी पढ़ें: क्या होता है 4×4 ड्राइव? ऑफ रोडिंग के शौकीन क्यों करते हैं इन 2 गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड?

ये भी पढ़ें: जल्द आ रही यह सस्ती इलेक्ट्रिक कार, MG Comet EV को देगी टक्कर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें