गर्मी में Car AC को लेकर बरतें यह सावधानी, राह चलते कभी नहीं होगी कोई टेंशन
Edited By Amit Kasana

car ac service
Edited By Amit Kasana

car ac service
Car AC Care Tips: गर्मियों में बिना एसी के कार ड्राइव करने के बारे में कोई सोच नहीं सकता। लेकिन कई बार एसी खराब होने पर हमें चिलचिलाती गर्मी में भी बिना एसी के कार चलानी पड़ती है। कार एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर हम कार एसी से संबंधित कुछ बातों का ख्याल रखें तो हम बिना टेंशन कार चला सकते हैं।
कार एक्सपर्ट कहते हैं कि कभी भी एयर कंडीशनिंग सिस्टम को फुल ब्लास्ट मोड या तेज गति में में चालू न करें। इसकी बजाय पहले पंखा ऑन करें फिर एसी चालू कर धीरे-धीरे कर पंखे की स्पीड तेज करें। वहीं, इसके अलावा शुरूआत में पहले गर्म हवा बाहर निकालने के लिए खिड़कियां कुछ देर खोलकर रखें। इससे एसी जल्दी खराब नहीं होगा।
कार एसी में एक फिल्टर होता है। यह कार केबिन के अंदर होता है। अगर एसी कम ठंडा कर रहा हो तो उसे किसी मैकेनिक से बदला लें। कार सर्विस की तरह एसी की सर्विस बेहद जरूरी है। इसकी जाली की पानी से सफाई कर लें इसके अलावा समय-समय पर एसी को पावर देने वाली बेल्टों की जांच करें। मैकेनिक की मदद से बेल्टों में जहां जरूरी हो वहां लुब्रिकेट करवाएं। कोशिश कर धूप में कार को छांव में खड़ी करें। इससे कार जल्दी ठंडी करने में कम समय लगेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: